नालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफराजनीति

गिरिराज सिंह पर मंत्री श्रवण कुमार का प्रहार, 3 किलो मांस खाने वाले करते हैं सनातन धर्म का प्रचार

Minister Shravan Kumar attacks Giriraj Singh 3 kg meat eaters promote Sanatan Dharma 1बिहार शरीफ (आशीष कुमार)। एकंगरसराय प्रखंड के धनहर गांव पहुंचे बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के ऊपर निशाना साधते हुए कहा कि तीन किलो मांस खाने वाले और लंबा-लंबा टीक रखने वाले सनातन धर्म का प्रचार प्रसार करते हैं।  उनके अंदर एक भी सनातन धर्म का लक्षण नहीं दिखता है।

उन्होंने आगे कहा कि भाजपा के नेता घूम घूमकर सिर्फ दिखावा करते हैं। गिरिराज सिंह अपने विभाग के माध्यम से जो गरीबों का हक देना चाहिए, उससे भी मुंह मोड़ने का काम करते हैं। गरीब को सनातन धर्म के लिए प्रेरित करते हैं।

उन्होंने कहा कि यह काम धर्म गुरुओं का है। यह पॉलिटिकल पार्टियों का काम नहीं है। सनातन धर्म के बारे में प्रवचन, कथा करना धर्म गुरुओं का काम है, लेकिन अब धर्म गुरुओं का काम भी भाजपा कर रही है।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »