चुनाव

इसलामपुरः स्वाती देवी के चुनावी मैदान में आने से अन्य प्रत्याशियों के पसीने छूटे

इसलामपुर (नालंदा दर्पण)। इसलामपुर नगर परिषद के वार्ड संख्या 17 से वार्ड पार्षद पद के लिए चुनावी मैदान में प्रत्याशी स्वाती देवी है। अपनी जीत को सुनिश्चित करने लिए स्वाती देवी ने मतदाताओं से सम्पर्क कर चुनाव चिंह ढोलक छाप पर बटन दबाकर विजयी बनाने की अपील कर रही है।

बहुतेरे मतदाताओं का कहना है कि इस वार्ड से संघर्षशील और कर्मठ, इमानदार, शिक्षित महिला प्रत्याशी स्वाती देवी की जीत पक्की है। इनके चुनाव जीतने के बाद इस वार्ड का चौमुखी विकास होगा। हर बार वे लोग ठगी के शिकार हुए हैं लेकिन इस बार झूठे वादे करने वालों को सबक सिखाया जाएगा और स्वाती देवी के चुनाव चिन्ह ढोलक छाप पर बटन दबाकर काफी मतों से विजयी दिलवाया जाएगा। इस प्रत्याशी के साथ मतदाताओं का सहयोग देख अन्य प्रत्याशियों के पसीने छूट रहे हैं।

इधर प्रत्याशी स्वाती देवी ने कहा कि जीत जाने के बाद वार्ड के विकास के साथ सभी समाज के लोगों की समस्याओं का निष्पादन करने का प्रयास किया जाएगा, ताकि लोगो को राहत मिल सके।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »