अपराधनालंदाबिग ब्रेकिंगहिलसा

विधवा भाभी को गर्भवती कर दूसरी शादी रचाने वाला देवर गिरफ्तार

इसलामपुर (नालंदा दर्पण)। खुदागंज पुलिस ने भाभी के साथ वेवफाई करने वाला देवर को गिरफ्तार किया है।

थानाध्यक्ष बवन कुमार ने बताया कि कटवा रसलपुर गांव में विधवा भाभी से शादी रचाने का प्रलोभन देकर देवर ने शारीरिक सबंध बनाया और संतान होने के बाद शादी से इंकार कर दूसरे के साथ शादी रचाने के प्रयास में लगा था। इसकी भनक लगते ही भाभी ज्योति कुमारी ने देवर धीरज कुमार समेत अन्य के विरुद्ध थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाई है।

उन्होंने बताया कि भाभी के साथ वेवफाई कर दूसरा शादी रचाने वाला देवर धीरज कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की छानबीन की जा रही है।

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (mukesh bhartiy) पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।