नालंदापर्यटनबिग ब्रेकिंगराजगीर

राजगीर मलमास मेला की तैयारी को लेकर जिलाधिकारी ने जारी कार्यों का किया निरीक्षण

नालंदा (आशीष कुमार)। राजकीय राजगीर मलमास मेला 2023 के आयोजन पूर्व तैयारी को लेकर आज जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने मेला क्षेत्र में जारी विभिन्न कार्यों का स्थल निरीक्षण किया।

ब्रह्मा कुंड के पास श्रद्धालुओं के लिए बड़ा पंडाल बनाया जाएगा इसके लिए वहां स्थित अस्थाई दुकानों को मेला अवधि के लिए दूसरी जगह स्थानांतरित किया जाएगा।

इसके लिए अनुमंडल पदाधिकारी राजगीर एवं कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद राजगीर को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।

सरस्वती कुंड एवं सरस्वती नदी के जीर्णोद्धार एवं सुंदरीकरण का कार्य लगभग पूरा हो चुका है जिलाधिकारी ने शेष कार्यों को 5 दिन के अंदर पूरा करने का स्पष्ट रूप से निर्देश कार्यपालक अभियंता सिंचाई विभाग को दिया।

सरस्वती नदी एवं वैतरणी नदी की आवश्यकता अनुसार उड़ाही एवं साफ-सफाई सुनिश्चित करने को कहा गया।

ब्रह्मकुण्ड के जीर्णोद्धार का कार्य भी पूरा कर लिया गया है। वहाँ सभी टूटे टाइल्स / ग्रेनाइट को बदला गया है।

ब्रह्म कुंड से पांडू पोखर की तरफ निकासी वाले मार्ग पर ढलाई एवं किनारे में पेवर ब्लॉक लगाने का निर्देश कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद राजगीर को दिया गया।

जिलाधिकारी ने वैतरणी नदी घाट के जीर्णोद्धार कार्य का भी निरीक्षण किया। यह कार्य भी लगभग पूर्ण हो चुका है। यहाँ सीढ़ियों की आवश्यक मरम्मती की गई है एवं नदी तल में बालू डाला गया है, ताकि श्रद्धालु आसानी से आर-पार हो सकें।

जिलाधिकारी ने सभी पदाधिकारियों को उन्हें आवंटित कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा करने का निर्देश दिया।

इस अवसर पर नगर आयुक्त, उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी राजगीर मौजूद थे।

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (mukesh bhartiy) पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।