हिलसा में नशे में धुत्त अधेड़ ने 5 साल की बच्ची के साथ किया दुष्कर्म

हिलसा (नालंदा दर्पण)। नालंदा जिले में हिलसा थाना क्षेत्र के एक गांव में अधेड़ द्वारा 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में बच्ची के मामा ने गुरुवार की देर शाम थाने में लिखित शिकायत की है।

मामा के अनुसार उनकी भांजी अचानक से शाम में घर के पास से खेलने के दौरान लापता हो गई। इसके बाद उन लोगों ने खोजबीन शुरू की, तब ग्रामीणों के द्वारा पता चला कि सत्यनारायण सिंह शराब के नशे में धुत्त है और उनकी भांजी को गोद में लेकर कुछ खिला रहा था।

इसके बाद वे लोग सत्यनारायण सिंह के घर गए। जहां, उसके बेटे की बर्थडे पार्टी चल रही थी। घर जाकर पता चला कि उनकी भांजी वहां भी नहीं है। तभी गांव के एक गली में बिना वस्त्र के बच्ची पड़ी हुई थी। जिस पर उन लोगों की नजर पड़ी।

इसके बाद बच्ची को इलाज के लिए हिलसा अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां भी महिला डॉक्टर नहीं रहने के कारण घंटों परिजनों को मेडिकल के लिए इंतजार करना पड़ा।

पूछताछ में मासूम बच्ची ने बताया कि जबरन उसे फुसलाकर ले गया और फिर लाइट बंद करके गली में ले जाकर जबरदस्ती उसके साथ गंदी हरकत करने लगा और उसके साथ जोर जबरदस्ती किया।

हिलसा थानाध्यक्ष गुलाम सरवर ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है। मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल घटना के बाद आरोपी गांव से फरार है।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker