नालंदाबिग ब्रेकिंगहादसाहिलसा

राजगीर मलमास मेला जा रहे एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, 6 लोग जख्मी, 3 लोगों की हालत गंभीर

3 people of the same family going to Rajgir Malmas Mela died 6 people injured condition of 3 people critical 1इसलामपुर (नालंदा दर्पण)। खुदागंज थाना इलाके के हरसिंगा पुल के समीप सोमवार की सुबह एक गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई, जिससे महिला, बच्चा समेत तीन की मौत हो गई और तीन गंभीर रुप से जख्मी हो गए वहीं, तीन लोगों को मामूली चोट लगी हैं। गाड़ी में नौ लोग सवार थे। सभी एक ही परिवार के सदस्य बताए जा रहे हैं।

मृतकों में एकंगरसराय के ऊपरी बाजार निवासी शंकर कुमार की पुत्री लक्ष्मी कुमारी, शंकर कुमार की सास और जहानाबाद के ओकरी थाना इलाके के अरहेट दौलतपुर निवासी राधा रानी की मौत हो गई है।

गाड़ी सवार सभी लोग एकंगरसराय के ऊपरी बाजार मोहल्ले से मलमास मेला में स्नान करने के लिए राजगीर आ रहे थे। इस दौरान गाड़ी चालक अपना नियंत्रण खो दिया और गाड़ी सड़क पर पलट गई।

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (mukesh bhartiy) पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।