नालंदाबिग ब्रेकिंगराजनीतिसमस्याहिलसा

वार्ड पार्षद ने टैंकलौरी से लोगों के बीच पेयजल की सुविधा उपलब्ध करवाया

इसलामपुर (नालंदा दर्पण)। इसलामपुर नगर परिषद के अंतर्गत इन दिनों जलस्तर नीचे चले जाने से लोगों के बीच पेयजल की समस्या उत्पन्न हो गया है। लोग  इधर उधर से पानी लाकर दैनिक घरेलु कार्य करने को विवश हैं।

कई हैंडपम्प के अलावा कम लेवल वाले वोरिंग का समरसेवल पानी उगलना बंद कर दिया है। पानी की समस्या कमोवेश हर वार्डों में है और लोग किसी तरह बाहर से पानी लाकर कार्य कर रहे है।

इस दौरान वार्ड संख्या 17 के वार्ड पार्षद स्वाती देवी एवं समाजसेवी राजेश खन्ना ने बताया कि वारिश नहीं होने से और जलस्तर नीचे चले जाने से लोगों के बीच पेयजल संकट गहराने लगा है। वैसी हालत पेयजल के टैंकलोरी का व्यवस्था इस वार्ड में करवाया गया है। ताकि जरुरत मंद लोगों को पेयजल की सुविधा मिल सके।

पानी से भरा टैंकंलोरी पहुंचते ही पानी लेने वालों की भीड़ लग गयी और लोगों ने कहा कि यदि इसी तरह पानी मिलते रहने पर पेयजल की समस्या से निजात मिल जाएगा। इसके लिए वार्ड पार्षद का लोगों ने प्रशंसा किया।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »