नालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफ

उत्पाद विभाग के जवानों ने बालक के साथ मारपीट कर दुकान लूटा, सदर अस्पताल में चल रहा ईलाज

बिहार शरीफ (नालंदा दर्पण)। नालंदा जिला मुख्यालय बिहारशरीफ नगर के बड़ी पहाड़ी मोहल्ला निवासी महादलित धर्मेंद्र चौधरी के 14 वर्षीय पुत्र सन्नी कुमार के साथ उत्पाद विभाग के पदाधिकारी एवं जवानों ने मारपीट कर गंभीर रुप से जख्मी कर दिया है। जख्मी बालक का इलाज बिहार शरीफ सदर अस्पताल में चल रहा है।

स्कूली छात्र सन्नी ने बताया कि लहेरी थाना क्षेत्र के बड़ी पहाड़ी बाईपास में मामू भागना के स्थित अपने पिता के चाय- पान की दुकान पर बैठा था। इसी दौरान रात्रि के करीब साढ़े आठ-नौ बजे  के बीच तीन वाहन पर सवार उत्पाद विभाग के कर्मी उतरे और मुफ्त में गुटखा रजनीगंधा की मांग की।

जब इसका विरोध किया तो उत्पाद विभाग के कर्मियों ने लात, घुसे और डंडे से उसकी पिटाई करते हुए दुकान से सिगरेट, गुटका रजनीगंधा एवं अन्य समान के साथ करीब पांच हजार नगद लूट कर चलते बने। साथ ही धमकी भी दे डाली कि शराब बेचने के केस में जेल भेज दूंगा।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »