उत्पाद विभाग द्वारा शराब कारोबारियों के खिलाफ अब आसमान से छापामारी

नालंदा दर्पण डेस्क। नव वर्ष को देखते हुए नालंदा जिला उत्पाद विभाग के द्वारा शराब कारोबारियों और नशेड़ियों पर नकल कसने को लेकर लगातार छापेमारी अभियान चला रही है।
उत्पाद अधीक्षक उमाशंकर प्रसाद के निर्देश पर बिहारशरीफ नगर क्षेत्र के बड़ी पहाड़ी, छोटी पहाड़ी, मंसूर नगर, बियावानी, अंबेर और राजगीर एवं सिलाव समेत कई इलाकों में ड्रोन की मदद से छापेमारी की गई।
इस नोडल अभियान के दौरान 17 पियक्कड़, छह शराब कारोबारी, 40 लीटर अवैध चूलाई शराब, 4 हजार लीटर महुआ छोवा, 50 लीटर अर्धनिर्मित शराब को नष्ट किया गया।
उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि नव वर्ष को लेकर राज्य मुख्यालय के निर्देश पर योजनावद्ध तरीके से छापेमारी अभियान में तेजी लाने का निर्देश दिया गया है। नव वर्ष को लेकर आगे भी इस तरह की नोडल अभियान जारी रहेगा।
- नव वर्ष-2024 का पहला दिन 1 जनवरी को बंद रहेगा राजगीर नेचर-जू सफारी
- अवैध संबंध के कारण विवाहिता की हत्या, पुलिस बता रही सुसाइड
- करायपरसुराय में युवक की हत्या, दोस्त ने ही रात अंधेरे कटपटी में मारी गोली
- अब बिहारशरीफ बाबा मनीराम अखाड़ा तालाब बनेगा स्मार्ट
- चंडी रेफरल अस्पताल की महिला चिकित्सक के साथ गाली गलौज और मारपीट





