Wednesday, February 11, 2026
अन्य

    बारात देख रही युवती को बदमाश ने कनपटी में मारी गोली, मौत

    बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। बीती देर रात सरमेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत धनावांडीह गांव में में घर के छत से खड़ी होकर बरात देख रही विजय सिंह की 21 वर्षीय पुत्री करीना कुमारी को बदमाश ने गोली मार दी। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गयी।

    मृतका की मां मिन्तु देवी द्वारा स्थानीय थाना में दर्ज हत्या की प्राथमिकी के अनुसार उनके जाऊत रणजीत सिंह की बेटी संगम कुमारी की शादी के लिए पटना के राजापुल से बरात आयी थी। समधी मिलन के बाद बरातियों द्वारा कन्या के द्वार लगने की रस्म निभायी जा रही थी। गांव की अन्य महिलाओं के अलावा पीड़िता भी अपनी पुत्री करीना के साथ बरात देखने गयी थी।

    दरवाजे पर अधिक भीड़-भाड़ घटनास्थल पर लगी भीड़ रहने की वजह से मां बेटी कन्या के घर की छत पर से बरात देखने चली गयी। इस बीच बरातियों की भीड़ में शामिल बदमाश गांव के ही स्व वीरेंद्र सिंह के पुत्र गुड्डू सिंह करीना को छत पर खड़ी देख अपने हाथ में लिए पिस्तौल से निशाना बनाकर उसकी कनपट्टी में गोली मार दी।

    जिसके कारण युवती गंभीर रूप से जख्मी हो गयी। आनन फानन में उसे सरमेरा अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद शादी की खुशियां पलभर में मातम में बदल गयी। आसपास के लोग इस घटना से स्तब्ध रह गये।

    थानाध्यक्ष विकास कुमार यादव ने बताया कि सूचना पर अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बलों के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर नामजद आरोपित बदमाश को दबोचने के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की गयी। परंतु आरोपी समेत उसके परिजन भी अपने घर छोड़कर फरार हो गये। प्राथमिकी दर्ज की गयी है।

    घटना बाद बिहारशरीफ सदर डीएसपी नुरुल हक ने स्थानीय पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर स्थल निरीक्षण कर घटना की गहन जानकारी ली। इस बीच उन्होंने थानाध्यक्ष को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

    [embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=4PaIYo7B5VQ[/embedyt]

    Nalanda Darpanhttps://nalandadarpan.com/
    नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।
    Bihar Sharif covered with red flags regarding Deepnagar garbage dumping yard in nalanda ई BPSC टीचर बच्चों के बीच क्या मिमिया रहा है KK पाठक साहब? ई BPSC टीचर की गुंडई देख लीजिए KK पाठक साहब ! जानें भागवान महावीर के अनमोल विचार जानें भगवान बुद्ध के अनमोल विचार