अपराधगाँव-जवारनालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफ

जिस विवाहिता की दहेज हत्या का दर्ज हुआ केस, वह प्रेमी संग फरार मिली

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। नूरसराय थाना क्षेत्र से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। मायके वालों ने पति समेत ससुराली परिवार पर जिस विवाहिता को पांच लाख रुपए की दहेज के लिए मार डालने का थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी, उसे पुलिस ने सकुशल बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार पूरा मामला प्रेम प्रसंग का है। पति समेत ससुराल परिवार पर 12 जनवरी 24 को विवाहिता को मारकर गायब करने की प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। मायके वाले परिजन विवाहिता को मृत समझ कलेजा पीट रहे थे। उक्त विवाहिता को राजस्थान से जिंदा सकुशल बरामद किया गया है।

दरअसल उक्त विवाहिता अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई थी। लेकिन विवाहिता के भाई ने 5 लाख के लिए पति व अन्य ससुराली परिवार पर गायब करने का आरोप लगाते हुए 12 जनवरी 24 को केस कराया था।

जबकि 1 नवंबर 2023 को महिला पति को सोता छोड़ घर से जेवर ले फरार हो गई थी। उसके पति ने इस संबंध में थाना में आवेदन दिया था। लेकिन जब पुलिस ने मामले की पड़ताल की तो प्रेम-प्रसंग का मामला सामने आया। विवाहिता को राजस्थान से तलाश कर लाया गया है।

गर्मी की छुट्टी में शिक्षकों के साथ बच्चों को भी मिलेगा कड़ा टास्क

बिहार को मिले 702 महिलाओं समेत 1903 नए पुलिस एसआइ

जानें डिग्री कॉलेजों में कब से कैसे शुरु होंगे पार्ट-2 और पार्ट-3 की परीक्षा

एक माह बाद भी फर्जी नगर शिक्षक को नहीं ढूंढ पाई है पुलिस

निगरानी ने फर्जी नियोजित शिक्षक के खिलाफ थाना में दर्ज कराई प्राथमिकी

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

error: Content is protected !!