धूमधाम से मना जैन धर्म के 24 वें तीर्थंकर भगवान महावीर की जयंती

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। जैन धर्म के 24 वें तीर्थंकर भगवान महावीर की जन्मस्थली नालंदा के कुंडलपुर में महावीर जयंती धूमधाम के साथ मनाई जा रही है।

महावीर जयंती के अवसर पर कुंडलपुर मंदिर में सर्वप्रथम ध्वजारोहण किया गया। इस  अवसर पर कुंडलपुर से भगवान महावीर की प्रतिमा को रथ पर सवार कराकर बैंड बाजा के साथ भव्य शोभा यात्रा निकाली गई।

इस शोभायात्रा में विभिन्न क्षेत्रों से आए जैन श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। इसके बाद कुंडलपुर मंदिर में भगवान महावीर का महा मस्तिकाभिषेक कराया गया।

कुंडलपुर जैन समिति के मंत्री विजय जैन ने कहा कि भगवान महावीर के अहिंसा के संदेश को पूरी दुनिया में अपनाने की जरूरत है। उन्होंने भगवान महावीर के आदर्शो और सिद्धांतों को ग्रहण करने की बात कही।

इस अवसर पर विभिन्न राज्यों से आए जैन श्रद्धालु में काफी खुशी देखी गई। महावीर जयंती के अवसर पर पर्यटन विभाग के द्वारा आयोजित दो दिवसीय कुंडलपुर महोत्सव का उद्घाटन बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर द्वारा किया जाएगा।

दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक का बजट 2024-25 पर चर्चा सह सम्मान समारोह

पइन उड़ाही में इस्लामपुर का नंबर वन पंचायत बना वेशवक

अब केके पाठक ने लिया सीधे चुनाव आयोग से पंगा

 अब सरकारी स्कूलों के कक्षा नौवीं में आसान हुआ नामांकन

गर्मी की छुट्टी में शिक्षकों के साथ बच्चों को भी मिलेगा कड़ा टास्क

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

error: Content is protected !!
The unsolved mysteries of the ancient Nalanda University राजगीर पांडु पोखर एक ऐतिहासिक पर्यटन धरोहर Rajgir Sone Bhandar is the world’s biggest treasure Artificial Intelligence is the changing face of the future