JDU leader is the biggest don of the city: महिला कांस्टेबल पर जमाया सत्ता की धौंस, वीडियो हुआ वायरल

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। इन दिनों एक जदयू नेता के द्वारा पुलिस को हड़काने का एक सनसनीखेज वायरल (JDU leader is the biggest don of the city) सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो 11 जून की रात्रि सवा 9:15 बजे का बताया जाता है। जिसमें जदयू नेता वर्तमान में नालंदा जिला व्यावसायिक उद्योग जदयू प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष विजयकांत दिख रहे हैं।

वायरल वीडियो करीब 5 मिनट का है। जिसमें जदयू नेता कह रहा हैं कि उनसे बड़ा गुंडा इस शहर में कोई नहीं है। जदयू नेता पुलिस को यह निर्देश भी दे रहा है कि जो सामने बोल रहा है, उसे पकड़ कर थाने ले जाएं।

इतना ही नहीं, जब पुलिस जांच कर रही होती है तो उसी क्रम में विजयकांत पुलिस पर अपना पावर का रॉब दिखाते हैं। जब महिला कांस्टेबल विजयकांत को शांत रहने के लिए कहती है तो विजयकांत पुलिस को हड़काता है। इसके बाद विजयकांत अपने ऊपर वाले पॉकेट से आई कार्ड निकाल कर महिला कांस्टेबल को दिखाता है। महिला कांस्टेबल उनसे आराम से बात करने की अनुरोध करती है।

दरअसल, लहेरी थाना क्षेत्र अंतर्गत आलमगंज मोहल्ले में एक जमीन पर दुकान बनी हुई है। विजयकांत और शिवेंद्र कुमार दोनों भाइयों की आमने-सामने ही कपड़े की दुकान है। जिसके मुख्य रास्ते पर ताला लगाने को लेकर विवाद हुआ था।

उसी विवाद को सुलझाने के लिए लहेरी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची थी। दोनों पक्षो की और से प्राथमिकी दर्ज कराई गयी थी। जदयू नेता विजयकांत ने अपने भाई शिवेंद्र कुमार एवं भतीजे निखिल नवादिया पर बिहार थाना में 8 जून को मारपीट एवं कट्टा से गोली चलाने का आरोप लगाकर प्राथमिकी दर्ज करायी है।

जबकि शिवेंद्र कुमार की पत्नी मीनाक्षी नवदिया ने लहेरी थाना में 8 जून को विजयकांत एवं शुभम कुमार समेत चार अन्य को आरोपित कर घर में घुसकर मारपीट का मामला दर्ज करायी है। संपत्ति को लेकर दोनों भाइयों में विवाद चला आ रहा है।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

error: Content is protected !!
The unsolved mysteries of the ancient Nalanda University राजगीर पांडु पोखर एक ऐतिहासिक पर्यटन धरोहर Rajgir Sone Bhandar is the world’s biggest treasure Artificial Intelligence is the changing face of the future

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker