Wednesday, February 11, 2026
अन्य

    स्कूल निरीक्षण को लेकर ACS सिद्धार्थ का कड़ा रुख, लापरवाह निरीक्षी पदाधिकारी होंगे बर्खास्त

    नालंदा दर्पण डेस्क। बिहार शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव (ACS) डॉ. एस. सिद्धार्थ इन दिनों जिम्मेवारी के अनुरुप स्कूलों का निरीक्षण प्रतिवेदन ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर शत प्रतिशत नहीं अपलोड नहीं किए जाने को लेकर काफी नाराज है। इस मामले में उन्होंने कड़ी कार्रवाई किए जाने के संकेत दिए हैं।

    शिक्षा विभाग के जन शिक्षा निदेशक अनिल कुमार ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को विद्यालयों का निरीक्षण प्रतिवेदन ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर अपलोड करने के संबंध में पत्र लिखा है।

    उन्होंने कहा है कि अपर मुख्य सचिव शिक्षा विभाग बिहार के ज्ञापांक 76 दिनांक 6 जून, 2024 द्वारा विद्यालयों के नियमित अनुश्रवण हेतु नए प्रपत्र में निरीक्षण प्रतिवेदन ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर अपलोड करने का निदेश दिया गया था।

    अद्यतन संकलित प्रतिवेदन के अनुसार राज्य का एक भी जिला लगभग एक माह में 100 प्रतिशत विद्यालयों का निरीक्षण नहीं कर पाया है। यह अत्यंत ही खेद जनक है।

    उन्होंने लिखा है कि अपर मुख्य सचिव, शिक्षा विभाग, बिहार ने इसे असंतोषजनक बताते हुए अपनी अप्रसन्नता व्यक्त की है। ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर अपलोड किए गए निरीक्षण प्रतिवेदन की समीक्षा की गई, जिसकी जिलावार विवरणी निम्नवत है

    निदेशक ने दो टूक लिखा है कि निदेशानुसार सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी विगत एक माह में अपनी अधीनस्थ वैसे पदाधिकारियों को चिन्हित करेंगे, जिन्होंने अपने निर्धारित कोटा के अनुसार विद्यालयों का निरीक्षण नहीं किया है तथा उनसे स्पष्टीकरण की माँग कर अधोहस्ताक्षरी को अद्यतन स्थिति से 5 जुलाई, 2024 तक प्रतिवेदित करेंगे, ताकि वस्तुस्थिति से अपर मुख्य सचिव को अवगत कराया जा सके।

    साथ ही यह भी निदेशित किया है कि 5 जुलाई, 2024 तक शत-प्रतिशत आवंटित विद्यालयों का निरीक्षण करते हुए ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर अपलोड कराना सुनिश्चित करेंगे। 5 जुलाई, 2024 तक शत-प्रतिशत विद्यालयों का निरीक्षण पूर्ण नहीं होने की स्थिति में संबंधित निरीक्षी पदाधिकारी का सेवा समाप्ति हेतु अनुशंसा करने की बाध्यता होगी।

    Nalanda Darpanhttps://nalandadarpan.com/
    नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    The unsolved mysteries of the ancient Nalanda University राजगीर पांडु पोखर एक ऐतिहासिक पर्यटन धरोहर Rajgir Sone Bhandar is the world’s biggest treasure Artificial Intelligence is the changing face of the future