अपराधनालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफ

Brutality with a girl: फूफा ने 3 साल की बच्ची संग दुष्कर्म बाद बेहोशी की हालत में फेंका

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। समीपवर्ती नवादा जिले में दरींदगी (Brutality with a girl) की हद पार करते हुए एक जघन्य वारदात को अंजाम दिया गया है। एक 3 साल की बच्ची को उसके करीबी रिश्तेदार ने ही घर से उठाकर हैवनियत के बाद उसे नदी किनारे फेंक दिया गया। उसके मुंह पर कपड़ा बंधा था। बच्ची को रात में कोई उसे उठाकर लेकर चला गया और सुबह घर वालों की नींद खुली तो देखा कि बेटी बिस्तर पर नहीं है। परिजनों को काफी खोजबीन के बाद पता चला कि बच्ची के मुंह पर कपड़ा बंधा है और वह नदी किनारे बेसुध पड़ी है। उसके प्राइवेट पार्ट से काफी खून बह रहा है।

इस मामले में नवादा पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने सोशल साइट X पर पोस्ट किया है कि नवादा पुलिस के द्वारा 3 वर्ष की बच्ची के साथ दुष्कर्म किए जाने के कांड का 12 घंटे के भीतर उद्भेदन एवं अभियुक्त की गिरफ्तारी कर ली गई है।

बताया गया है कि 3 जुलाई की सुबह 5 बजे पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि नारदीगंज थाना अंतर्गत एक 3 वर्ष की बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ है।  सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए थानाध्यक्ष द्वारा घटनास्थल पर पहुंच वहां का निरीक्षण किया गया एवं आसपास के लोगों से पुछताछ की गई। बच्ची को इलाज एवं मेडिकल जांच हेतु सदर अस्पताल नवादा भेजा गया।

 मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक नवादा के निर्देशानुसार महिला थाना द्वारा कांड की प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। इस संदर्भ में महिला थाना कांड संख्या 27/24 दिनांक 03/07/2024 u/s 65/139 BNS Act एवं 4/6 POCSO Act दर्ज किया गया।

अनुसंधान के क्रम में महिला थाना एवं FSL टीम द्वारा हॉस्पिटल एवं घटनास्थल पर जाकर साक्ष्य संकलन किया गया। अग्रतर अनुसंधान में परिजनों एवं आसपास के लोगों से सघन पूछताछ की गई।

इस क्रम में यह बात सामने आई की बच्ची के फूफा द्वारा ही बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया है। बच्ची के फूफा सुनील मांझी को गिरफ्तार किया गया है, जिसने अपना अपराध स्वीकार लिया है। गिरफ्तार अभियुक्त सुनील मांझी उम्र 35 वर्ष पिता रामप्रसाद मांझी निवासी सिकंदरपुर थाना नगर जिला नवादा और वर्तमान में दलित टोला पंचाना थाना नारदीगंज जिला नवादा निवासी है। जिसे न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्यवाई की जा रही है।

इस प्रकार नवादा पुलिस के द्वारा 12 घंटे के अंदर 3 साल के मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किए जाने के कांड का उद्भेदन करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस कांड में जल्द से जल्द आरोप पत्र दाखिल करते हुए स्पीडी ट्रायल के माध्यम से अभियुक्त को सजा दिलाया जायेगा।

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (mukesh bhartiy) पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

The unsolved mysteries of the ancient Nalanda University राजगीर पांडु पोखर एक ऐतिहासिक पर्यटन धरोहर Rajgir Sone Bhandar is the world’s biggest treasure Artificial Intelligence is the changing face of the future