नालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफ

नवादा, बिहारशरीफ, पटना, मोकामा जाने का 45 दिनों के लिए बदला रजौली-बख्तियारपुर मार्ग

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। रजौली-बख्तियारपुर सेक्शन एन एच-31 (न्यू एनएच-20) अन्तर्गत ग्राम विजवनपर के पास रोड ओवर ब्रिज निर्माण कार्य चल रहा है। इसके लिए प्रशासन ने बडी वाहनों यथा- बस, ट्रक, हाईवा, ट्रैक्टर इत्यादि का 06 सितंबर से 20 अक्टूबर तक (कुल 45 दिनों के लिए) रूट डायटभर्ट कर दिया गया है।

नवादा से बिहारशरीफ शहर होते हुए पटना की ओर जाने वाली सभी बढ़ी वाहने यथा बस, ट्रक, हाईवा, ट्रैक्टर इत्यादि देवधा के पास से मोकामा की ओर जाने वाली न्यू बायपास से होकर पटना / अस्थावां / बिहारशरीफ की ओर जायेंगी।

कारगिल चौक से नवादा की ओर जाने वाली बड़ी वाहने यथा बस, ट्रक, हाईवा, ट्रेक्टर इत्यादि राजगीर रोड से होकर नवादा की ओर जायेगी।

वहीं दीपनगर, बिहार, सोहसराय, भागनविगहा, रहुई एवं यातायात थाना को आदेश का अक्षरसः अनुपालन सुनिश्चित कराने का आदेश दिया गया है।

बिहारशरीफ अंचलाधिकारी  को निदेश दिया जाता है कि उक्त अवधि में अपने स्तर से निगरानी रखते हुए विधि-व्यवस्था / यातायात व्यवस्था बनाये रखने हेतु आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे।

यातायात थाना को निर्देश है कि उपरोक्त डायभर्सन स्थल पहला देवधा न्यू बायपास एवं दूसरा कारगिल चौक नवादा की ओर जाने वाले मोड़ के पास एवं अन्य महत्वपूर्ण स्थलों को अपने स्तर से चिन्हित करते हुए यातायात पुलिस की प्रतिनियुक्ति करना सुनिश्चित करेंगे।

प्रोजेक्ट डायरेक्टर, गावर कंस्ट्रक्शन लिमिटेड, पावापुरी नालंदा को निर्देश है कि रूट डायभर्सन से संबंधित निर्देश बड़े-बड़े साफ अक्षरों में डायर्भसन स्थल एवं उससे 500 मीटर पहले तथा अन्य महत्वपूर्ण स्थल यथा 17 नंबर मोड़,  मोरा पचासा, कारगिल चौक इत्यादि स्थलों पर फ्लैक्स बोर्ड/बैनर के माध्यम से उचित स्थल पर प्रदर्शित करेंगे। साथ ही अपने स्तर से आवश्यक सुरक्षात्मक कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे।

वहीं पुलिस अधीक्षक उपरोक्त डायभर्सन स्थल के पास विधि-व्यवस्था/यातायात व्यवस्था बनये रखने हेतु निर्धारित अवधि 06 सितंबर से 20 अक्टूबर तक (कुल 45 दिन के लिए) पुलिस पदाधिकारी/पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति कर उपरोक्त आदेश का सख्ती से अनुपालन कराएंगे।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

शांति और ध्यान का अद्भुत अनुभव बोधगया वैशाली का विश्व शांति स्तूप विक्रमशिला विश्वविद्यालय के बहुरेंगे दिन राजगीर सोन भंडारः दुनिया का सबसे रहस्यमय गुफा