बिहार नगर विकास एवं आवास विभाग में होगी बंपर बहाली, जल्द करें तैयारी

नालंदा दर्पण डेस्क। बिहार नगर विकास एवं आवास विभाग में विभिन्न पदों पर बंपर बहाली की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है। विभाग ने कुल 3956 पदों की अधियाचना बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) को भेज दी है और इन पर जल्द ही नियुक्ति होने की संभावना है।

इस बहाली से राज्य में नगर विकास से जुड़ी विभिन्न परियोजनाओं को गति मिलेगी और स्थानीय प्रशासनिक ढांचे को सुदृढ़ किया जा सकेगा। इससे नगर विकास के कार्यों में सुधार और विकास परियोजनाओं के क्रियान्वयन के लिए महत्वपूर्ण साबित होगी।

विभाग में इंजीनियरों की भर्ती पहले ही शुरू हो चुकी है। अब तक सहायक अभियंता (असैनिक) के 168 पदों और सहायक अभियंता (यांत्रिक) के 58 पदों पर नियमित नियुक्ति हो चुकी है। इसके अलावा 272 सहायक लोक स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन पदाधिकारी और 80 सहायक नगर योजना पर्यवेक्षक की भी नियुक्ति की जा चुकी है।

आगामी महीनों में 60 कार्यपालक अभियंताओं की भर्ती प्रक्रिया पूरी होने वाली है। जिसके लिए सितंबर 2024 में विज्ञापन जारी किया गया था। उम्मीद की जा रही है कि इनकी नियुक्ति अगले महीने तक हो जाएगी। इसके साथ ही अधीक्षण अभियंता के 12 और मुख्य अभियंता के सात पदों पर संविदा भर्ती की प्रक्रिया भी अंतिम चरण में है।

विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इस भर्ती प्रक्रिया से शहरी बुनियादी ढांचे में सुधार होगा और स्थानीय निकायों की कार्यक्षमता भी बढ़ेगी। ऐसे में युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का यह सुनहरा अवसर है। इसलिए इच्छुक अभ्यर्थियों को अपनी तैयारी पर ध्यान देना चाहिए।

[web_stories title=”true” excerpt=”false” author=”true” date=”false” archive_link=”true” archive_link_label=”” circle_size=”150″ sharp_corners=”false” image_alignment=”left” number_of_columns=”1″ number_of_stories=”4″ order=”DESC” orderby=”post_title” view=”carousel” /]

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker