हादसानालंदाबिग ब्रेकिंगहिलसा

किसान टिम्बर में लगी भीषण आग, लाखों की लकड़ी-मशीनें जलकर राख

हिलसा (नालंदा दर्पण)। हिलसा नगर स्थित योगीपुर रोड पर अवस्थित किसान टिम्बर आरा मशीन में भीषण आग लगने से लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गई। आग ने आरा मशीन के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे मशीनें, मोटर, उपकरण और महंगी लकड़ियाँ पूरी तरह जलकर खाक हो गईं।

टिम्बर व्यवसायी नबल मिस्त्री के अनुसार रोज की तरह उन्होंने शाम को आरा मशीन बंद की और घर लौट गए थे। लेकिन तड़के करीब चार बजे उन्हें सूचना मिली कि आरा मशीन में आग लग गई है। वह तुरंत मौके पर पहुंचे तो देखा कि आरा मशीन से लपटें और धुआं निकल रहे थे। स्थानीय लोगों ने आग देखी तो शोर मचाया और फायर ब्रिगेड को सूचना दी।

दमकल विभाग की तीन गाड़ियां तुरंत घटनास्थल पर पहुंचीं और बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग इतनी भीषण थी कि उसमें लाखों रुपये की सखुआ और सागवान जैसी महंगी लकड़ियाँ जलकर राख हो गईं। इस आग की वजह से करीब आठ लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है।

फायर ब्रिगेड के कर्मियों की तत्परता और सही समय पर कार्रवाई के कारण बड़ी दुर्घटना को टाला जा सका। हालांकि आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। इस घटना ने व्यवसायियों और स्थानीय लोगों को आग की सुरक्षा के महत्व को एक बार फिर से याद दिलाया है।

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (mukesh bhartiy) पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Bihar Sharif covered with red flags regarding Deepnagar garbage dumping yard in nalanda ई BPSC टीचर बच्चों के बीच क्या मिमिया रहा है KK पाठक साहब? ई BPSC टीचर की गुंडई देख लीजिए KK पाठक साहब ! जानें भागवान महावीर के अनमोल विचार