अपराधनालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफ

झोला छाप डाक्टर ने 55 वर्षीय व्यक्ति को पीट-पीटकर मार डाला !

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। एक झोला छाप डाक्टर ने रुपए के लेनदेन के विवाद को लेकर 55 वर्षीय उमेश साव की पीट-पीटकर हत्या कर दी।

मृतक के पुत्र ने बताया कि बहन की शादी के लिए उसके पिता ने नवादा जिले के काशीचक निवासी झोला छाप डॉक्टर विपिन कुमार सुमन से रुपए कर्ज लिया था।

शुक्रवार को उसके पिता उमेश साव खाद लाने को लेकर सरमेरा बाजार गए थे। जहां सरमेरा बाजार में डॉक्टर विपिन कुमार सुमन ने उमेश साव को देख लिया और पूर्व के रुपए के लेनदेन के विवाद को लेकर दोनों के बीच कहा सुनी शुरू हो गई। कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में तब्दील हो गई।

बताया जाता है कि झोला छाप डॉक्टर के द्वारा अधेड़ को मारपीट करते हुए थाने तक लाया। जहां अधेड़ थाना में अचेत होकर गिर गया।

थानाध्यक्ष के द्वारा तुरंत अधेड़ व्यक्ति को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने अधेड़ को इलाज के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल रेफर कर दिया। जहां इलाज के क्रम में चिकित्सकों ने अधेड़ को मृत घोषित कर दिया।

वही इस मामले में डॉक्टर विपिन कुमार को पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किया है और मामले की छानबीन में जुट गई है।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »