गाँव-जवारनालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफहादसा

बेन थाना के मैजरा गांव में तालाब में डूबने से एक किशोर की मौत

नालंदा (रंजीत कुमार)। बेन थाना अंतर्गत मैजरा पंचायत भवन के सामने तालाब में डूबने से एक किशोर की जान चली गयी। यह घटना आज मंगलवार की सुबह घटी। मृतक की पहचान मैजरा गांव निवासी अनिल कुमार के 16 वर्षीय पुत्र सूरज कुमार के रूप में की गयी है।

परिजनों ने घटना के संबंध में बताया कि सुबह में सूरज कुमार घर से शौच के लिये निकला था। शौच के बाद वह पानी छूने के लिये मैजरा पंचायत भवन के सामने तालाब में उतर रहा था और इसी दौरान पैर फिसल जाने से वह तालाब के गहरे पानी में चला गया। हो हल्ला के बाद ग्रामीणों ने उसे तालाब से बाहर निकाला। लेकिन तबतक उसकी मौत हो गयी थी।

मैजरा पंचायत के मुखिया टुन्नी कुमार ने मृतक के आश्रित परिवार को कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत तीन हजार रूपये की सहायता राशि उपलब्ध कराया।

बेन थानाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिये बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया है। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »