नालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफहादसा

अज्ञात वाहन की चपेट से बाइक सवार एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर

बिहार शरीफ (आशीष कुमार)। बिंद थाना क्षेत्र के उतरथू गांव के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जबकि जख्मी युवक दरियापुर निवासी अरुण बिंद बताया जाता है।

प्रत्यक्ष प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर रहुई से बिंद की ओर जा रहे थे कि इसी दौरान उतरथू गांव के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जख्मी हालत में दोनों को इलाज के लिए बिहार शरीफ से सदर अस्पताल लाया गया। जहाँ चिकित्सक ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे युवक को इलाज के बाद चिंताजनक हालत में पटना रेफर कर दिया गया।

बिंद थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि दोनों युवकों के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। शव का पोस्टमार्टम करने की प्रक्रिया की जा रही है।

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (mukesh bhartiy) पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।