Monday, February 16, 2026
अन्य

    नगरनौसा पंचायत के पूर्व मुखिया के असमायिक निधन से शोक की लहर

    नगरनौसा (नालंदा)। नगरनौसा पंचायत के पूर्व मुखिया सुरेंद्र प्रसाद उर्फ़ बाबू साहब का सोमवार के सुबह आकस्मिक निधन हो गया। आकस्मिक निधन पर मुखिया संघ के प्रखंड इकाई के साथ प्रखंड के आमलोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

    A wave of condolences over the untimely death of former chief of Nagarnausa panchayat 2प्रखंड अध्यक्ष सह खजुरा पंचायत के मुखिया महेंद्र सिंह ने कहा कि वह संघर्षशील और मिलनसार मुखिया थे। उनकी कमी हमेशा खलेगी।

    इधर पूर्व मुखिया के निधन के खबर सुनते ही पूरे प्रखंड में शोक की लहर दौड़ गई। पूरा नगरनौसा पंचायत के लोग पूर्व मुखिया के घर पर जुटने लगे। प्रखंड क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि भी पूर्व मुखिया के निधन पर उनके पैतृक घर पहुंचे।

    परिजनों ने बताया कि सोमवार के सुबह अचानक छाती में दर्द हुआ। उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नगरनौसा ले गए, जहाँ डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

    बता दें कि मुखिया सुरेंद्र प्रसाद उर्फ़ बाबू साहब बर्ष 2016 से 2021 तक नगरनौसा पंचायत के मुखिया रहे हैं। पूर्व मुखिया ने दो माह पूर्व ही अपनी पुत्री की शादी की थी।

    शोक व्यक्त करने वाले में मुखिया संघ के पूर्व अध्यक्ष पूर्व मुखिया ममता देवी, मुखिया नीरजा कुमारी, धीरेंद्र कुमार, शम्भू कुमार, शिवकुमार गोप, पुष्पा कुमारी, पूनम कुमारी, ललिता देवी, पूर्व मुखिया अनिल सिंह, अरुण कुमार, विमला देवी आदि शामिल हैं।

    Nalanda Darpanhttps://nalandadarpan.com/
    नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।

    आपकी खबरें

    error: Content is protected !!