नालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफहादसा

तेल्हाड़ा-इस्लामपुर मार्ग पर बाइक के धक्के से एक युवा किसान की मौत, भाई जख्मी

बिहार शरीफ (आशीष कुमार)। तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र के तेल्हाड़ा-इस्लामपुर मार्ग पर रविवार की शाम बाइक के धक्के से युवा किसान की मौत हो गयी। मृतक अर्जुन यादव का 39 वर्षीय पुत्र धर्मेन्द्र यादव है। हादसे में उसके भाई अजीत कुमार को भी चोट लगी है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

A young farmer died due to a bike accident on the Telhada Islampur road brother injuredअजीत ने बताया कि दोनों भाई खेत में धान का बिचड़ा डालने के लिए पैदल ही सड़क किनारे जा रहे थे। तभी तेज रफ्तार बाइक सवार ने उसके भाई को धक्का मार दिया।

धक्का लगते ही भाई सड़क पर ही गिर गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए इस्लामपुर अस्पताल लाया गया। वहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हादसे की जानकारी मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन के हवाले कर दिया गया है। अज्ञात बाइक सवार की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

 

 

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »