नालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफहादसा

नूरसराय स्टेट हाईवे 78 पर अज्ञात वाहन की चपेट से बाइक सवार एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर

बिहार शरीफ (नालंदा दर्पण)। नूरसराय थाना क्षेत्र के मुज्जफरपुर गांव के स्टेट हाई वे 78 पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार युवक सुमित कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दोस्त अंशु कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसका इलाज बिहार शरीफ में निजी अस्पताल में चल रहा है।

परिजनों ने बताया कि उनके गांव में बर्थडे पार्टी थी। उसी में अपने अंशु कुमार को रिसीव करने स्टेट हाई वे पर रिसीव करने गए थे। लौटने के दौरान मुजफ्फरपुर स्टेट हाईवे 78 पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ अस्पताल भेज दिया है और मामले की छानबीन कर रही है।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »