गाँव-जवारनालंदाबिग ब्रेकिंगहादसाहिलसा

सिपाही बनने की भोर दौड़ लगा रहे युवक की करंट लगने से मौत, मचा कोहराम

इसलामपुर (नालंदा दर्पण)। इसलामपुर थाना क्षेत्र के बाल्मिकी नगर गांव में करंट लगने से एक 21 वर्षीय युवक की मौत हो गयी। मृतक स्व. कृष्ण मुरारी प्रसाद का पुत्र बताया जाता है।

मृतक परिजनों ने बताया कि युवक सिपाही की तैयारी को लेकर रोज सुबह शाम दौड़ने का कार्य करता था। आज सुबह घर से बाहर दौड़ने के लिए जैसे ही निकला, वैसे ही टूटकर जमीन पर गिरे बिजली के तार पर उसका पैर चला गया और करंट लग गया। इससे उसकी मौत हो गयी।

अचानक इस दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों को रो रोकर बुरा हाल है। पैक्स अध्यक्ष विजेंद्र प्रसाद ने बताया कि मृतक तीन भाई थे। मृतक के परिजनों को चार हजार रुपए देकर तत्काल सहायता प्रदान किया गया है।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »