अपराधगाँव-जवारनालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफ

माँ के ईलाज के लिए सूद पर पैसा लाने गांव गए युवक की थाना के पास पीट-पीटकर हत्या

बिहार शरीफ (नालंदा दर्पण)। नूरसराय थाना के प्रह्लाद नगर गांव में जलालपुर गांव निवासी 18 साल वर्षीय निरंजन कुमार की बदमाशों ने पीट-पीट कर हत्या कर दी गई है।

बताया जाता है कि निरंजन की मां की तबियत खराब है और वह बिहारशरीफ के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती है तथा 11 फरवरी को उनका ऑपरेशन होना था। इसी सिलसिले में निरंजन ब्याज पर पैसा लेने के लिए प्रह्लाद नगर गांव गया था।

प्रह्लादनगर गांव के लोगों का कहना है कि बदमाशों ने बेरहमी से निरंजन की पिटाई की। वे पीटते-पीटते प्रह्लाद नगर से नूरसराय थाना के पास अंधना मोड़ तक ले गए और फिर घायल अवस्था में छोड़कर फरार हो गए।

इसके बाद ग्रामीणों ने निरंजन को एक चिकित्सक के यहां ले जाया गया। जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया। लेकिन रास्ते में ही निरंजन की मौत हो गई ।

फिलहाल, इस मामले में मृतक के परिजनों ने 6 लोगों पर नूरसराय थाना में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है। उधर पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुटी है।

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।