अपराधगाँव-जवारनालंदाबिहार शरीफ

शौच जा रहे अपराधिक प्रवृति के युवक की सरेशाम गोली मारकर हत्या

बिंद (नालंदा दर्पण)। बिंद थाना क्षेत्र में बेखौफ बदमाशों ने बीती देर शाम शौच जा रहे रसलपुर गांव निवासी बौधु पासवान के 25 वर्षीय पुत्र रघुवीर पासवान की गोली मारकर हत्या कर दी। इससे गांव में दहशत का माहौल है।

बताया जाता है कि मृतक रघुवीर गांव के नजदीक नदी किनारे शौच के लिए जा रहा था कि तभी पहले से घात लगाए पटना के सकसोहरा थाना के अंदौली गांव के 7-8 संख्या में बदमाश आए और अचानक गोली मार कर अपनी गांव की तरफ चले गए। गोली चलने की आवाज सुनकर ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे। जहां रघुवीर पासवान खून से लथपथ कराह रहा है। ग्रामीणों ने उसे किसी तरह उसे उठाकर अपने गांव लाया और पुलिस को सूचना दी।

इसके बाद बिंद थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायल को पीएचसी में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टर ने गंभीर स्थिति को देखते हुए पटना रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

ग्रामीणों ने बताया कि रघुवीर पासवान अपराधी प्रवृति का है। इस पर पहले से ही कई कांड थाने में दर्ज हैं। शराब धंधेबाजी को लेकर उसका दूसरे गांव के युवकों के साथ च पुरानी अदावत चली आ रही थी।

बिहारशरीफ सदर डीएसपी नुरुल हक के अनुसार मृतक युवक ने आरोपी के घर पर चढ़कर सकसोहरा में गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया था। आशंका है कि उसी घटना को लेकर गोली मारी गई हो। पुलिस जल्द ही अपराधी को गिरफ्तार करते हुए इस वारदात का खुलासा कर देगी।

ठेला चालक ने ही सुपारी देकर करायी चंडी निवासी वेंडर साथी की हत्या

बिहारशरीफ मंडल कारा में कैदी की मौत की होगी न्यायिक जांच

एकता फाउंडेशन की घटिया मध्यान भोजन खाने से इन्कार, स्कूली बच्चों का हंगामा

थरथरी में देसी कट्टा लिए युवक की तस्वीर फिर वायरल, गिरफ्तार

पांच साल बाद नौकायन से फिर गुलजार हुआ सुभाष पार्क

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »