Action on fake employed teacher: फर्जी प्रमाणपत्र पर नौकरी कर रहा शिक्षक गिरफ्तार

राजगीर (नालंदा दर्पण)। सिलाव प्रखंड क्षेत्र में लगातार फर्जी तरीके से नियुक्त शिक्षकों (Action on fake employed teacher) पर जांच कर कार्रवाई की जा रही है। इसी संदर्भ में निगरानी विभाग के पुलिस निरीक्षक सह जांचकर्ता लाल मुहम्मद द्वारा नालंदा थाना क्षेत्र अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय बड़गांव में पदस्थापित शिक्षक विनोद कुमार के बिरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गयी।

वहीं मामला दर्ज किए जाने के 24 घंटे के भीतर ही पुलिस ने शिक्षक बिनोद कुमार को गिरफ्तार कर कर जेल भेज दिया है। बता दें कि अब तक दो दर्जन से अधिक फर्जी तरीके से नियुक्त हुए शिक्षकों पर हुए मामले दर्ज में पहली बार कोई शिक्षक को केस दर्ज होने के बाद त्वरित गिरफ्तारी हुई है। शिक्षक को गिरफ्तार की सूचना होते ही प्रखंड के अन्य विद्यालयों में नियुक्त फर्जी शिक्षकों में खलबली मची है।

थानाध्यक्ष निशि कुमार के अनुसार निगरानी विभाग के द्वारा दर्ज कराए गए मामले में बताया गया है कि जांच पड़ताल में बिनोद कुमार के द्वारा प्रस्तुत प्रमाणपत्र फर्जी पाया गया है। इस मामले में केस दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते फर्जी प्रमाण पत्र पर नियुक्त शिक्षक बिनोद कुमार को विद्यालय से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार फर्जी शिक्षक पटना जिले के बिहटा गांव निवासी बनारसी साव का पुत्र विनोद कुमार है।

सिलाव में फर्जी शिक्षकों की खुल रही पोल सिलावः निगरानी विभाग के द्वारा फर्जी तरीके से नियुक्ति हुए शिक्षकों की लगातार उद्भेदन जारी है। बीते दिन पुनः अवैध रूप से पूर्व में प्रखंड निजोजन इकाई के अंतर्गत बहाल एक शिक्षक के विरुद्ध निगरानी विभाग के पुलिस निरीक्षक सह जांचकर्ता लाल मुहम्मद द्वारा सिलाव थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है।

बीते दिन जिन फर्जी शिक्षक पर मुकदमा दर्ज कराया गया है, वह नालंदा जिला के परवलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत परवलपुर निवासी रविशंकर हैं। जो प्रखंड नियोजन इकाई राजगीर के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय श्रीनगर में पदस्थापित है।

[web_stories title=”true” excerpt=”false” author=”true” date=”false” archive_link=”true” archive_link_label=”” circle_size=”150″ sharp_corners=”false” image_alignment=”left” number_of_columns=”1″ number_of_stories=”5″ order=”DESC” orderby=”post_title” view=”carousel” /]

Show More

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker