अन्य
    Saturday, September 21, 2024
    अन्य

      एकंगरसराय रेलवे स्टेशन परिसर में अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुल्डोजर

      एकंगरसराय (नालंदा दर्पण)। भारतीय रेलवे विभाग की शिकायत पर एकंगरसराय रेलवे स्टेशन परिसर को प्रशासन के द्वारा अतिक्रमणकारियों के खिलाफ अभियान चलाकर अतिक्रमण से मुक्त कराया गया।

      बता दें कि पूर्व मध्य रेलवे, राजगीर के द्वारा कुछ दिन पूर्व ही अतिक्रमणकारियों को नोटिस भेजा गया था कि रेलवे प्रांगण में जो भी लोग अतिक्रमण किये हुए हैं, वे लोग 18 सितम्बर 24 तक अतिक्रमण से मुक्त कर दें। अन्यथा 19 एवं 20 सितम्बर 24 दो दिन एक अभियान चलाकर अतिक्रमण मुक्त करा दिया जायेगा।

      उसके बाद आज करीब सुबह करीब आठ बजे से पूर्व मध्य रेलवे, राजगीर के अधिकारियों एवं काफी संख्या में मौजूद रेलवे पुलिस बल ने दो बुलडोजर के साथ एकंगरसराय रेलवे स्टेशन परिसर पहुंचे। जिसे देख अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया। लोग आनन फानन में अपने-अपने दुकान में रखा सामान को हटाने लगे।

      रेलवे परिसर में कई दशक वे पक्का मकान एवं दुकान बना अतिक्रमण कर रखा था। कई लोगों द्वारा रेलवे प्रांगण में अतिक्रमण कर दुकान बनाकर किराया पर लगा दिया गया था। जिसे बुलडोजर चलाकर ध्वस्त किया गया। वहीं रेलवे परिसर में जब अतिक्रमण हटाया जा रहा था तो देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।

      LEAVE A REPLY

      Please enter your comment!
      Please enter your name here

      This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

      संबंधित खबर

      error: Content is protected !!
      विश्व को मित्रता का संदेश देता वैशाली का यह विश्व शांति स्तूप राजगीर वेणुवन की झुरमुट में मुस्कुराते भगवान बुद्ध राजगीर बिंबिसार जेल, जहां से रखी गई मगध पाटलिपुत्र की नींव राजगीर गृद्धकूट पर्वत : बौद्ध धर्म के महान ध्यान केंद्रों में एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल