नालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफशिक्षा

बढ़ती ठंड के बीच आठवीं कक्षा तक के सभी स्कूल 15 जनवरी तक बंद

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। पटना से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। भीषण ठंड और गिरते तापमान को देखते हुए पटना जिले में आठवीं कक्षा तक के सभी स्कूलों को 15 जनवरी तक बंद रखने का आदेश जारी किया गया है।

पटना जिला अधिकारी (डीएम) डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने यह आदेश रविवार को जारी करते हुए कहा है कि पटना में कड़ाके की ठंड और बेहद कम तापमान के चलते बच्चों के स्वास्थ्य और जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना है।

इससे पहले पटना डीएम ने 11 जनवरी तक आठवीं कक्षा तक के सभी सरकारी और निजी स्कूलों को बंद रखने का निर्देश दिया था। लेकिन स्थिति में सुधार न होते देख अब इस आदेश को 15 जनवरी तक बढ़ा दिया गया है।

आज रविवार 12 जनवरी को जिला प्रशासन ने संशोधित आदेश जारी करते हुए कहा कि 13 जनवरी से 15 जनवरी तक भी आठवीं कक्षा तक की कक्षाओं के लिए स्कूल बंद रहेंगे। हालांकि आठवीं कक्षा से ऊपर की शैक्षणिक गतिविधियां पूर्वाह्न 9 बजे से अपराह्न 3.30 बजे के बीच संचालित की जा सकती हैं।

प्रशासन ने सभी स्कूलों को आदेश का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया है। निर्देश का उल्लंघन करने पर संबंधित स्कूल प्रबंधन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक ठंड में गिरावट की आशंका जताई है। ऐसे में पटना डीएम का यह निर्णय बच्चों के लिए राहत लेकर आया है।

मुकेश भारतीय

मुकेश भारतीय वरिष्ठ पत्रकार हैं और राजनीति, प्रशासन और स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर लेखन-संपादन करते हैं। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Bihar Sharif covered with red flags regarding Deepnagar garbage dumping yard in nalanda ई BPSC टीचर बच्चों के बीच क्या मिमिया रहा है KK पाठक साहब? ई BPSC टीचर की गुंडई देख लीजिए KK पाठक साहब ! जानें भागवान महावीर के अनमोल विचार