अन्य
    Thursday, May 16, 2024
    अन्य

      असामाजिक तत्वों ने 6 किसानों के धान की 8 पुंज में लगाई आग, लाखों की फसल हुआ राख

      नगरनौसा (नालंदा दर्पण)। नगरनौसा प्रखंड अंतर्गत चंडी थाना क्षेत्र के अकैड़ गांव स्थित खलिहान में शुक्रवार के अहले सुबह असामाजिक तत्वों ने आग लगा दी। जिससे 6 किसानों के लगभग 8 पुंज जलकर बर्बाद हो गए।

      इधर घटना की जानकारी मिलते ही नगरनौसा सीओ अरुण कुमार घटनास्थल पर पहुंच पीड़ित किसानों से मिल घटना की जानकारी लेते हुए हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

      Antisocial elements set fire to 8 bundles of paddy of 6 farmers crops worth lakhs reduced to ashesघटना के सम्बंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार किसान निलेश कुमार के सात बीधा का एक पुंज,कुमारी बेबी देबी के छह बीधा के एक पुंज, श्याम देव प्रसाद के आठ बीधा के एक पुंज, शैलेंद्र प्रसाद के तीन बीधा के एक पुंज, जोगिंदर प्रसाद के आठ बीधा के एक पुंज, पुतुल साब के दो बीधा धान का लगा एक पुंज जलकर बर्बाद हो गया।

      ग्रामीण के अनुसार गांव के लोग शीतलहर व ठंड के कारण घर मे सो हुए थे। शुक्रवार की अहले सुबह करीब पांच बजे असामाजिक तत्वों ने खलिहान में आग लगा दी।

      खलिहान से आग की लपटे देख ग्रामीणों ने शोर मचाया। हल्ला सुन गांव के लोगों खलिहान की ओर दौड़े, तब तक खलिहान में लगा करीब आठ पुंज जलकर बर्बाद हो गए।

      इधर आग लगने की सूचना दमकल को दिया। घटनास्थल पर दमकल की गाड़ी व स्थानीय ग्रामीणों ने पंप सेट चालू कर अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!