नालंदाहिलसा

खुदागंजः झोपड़ीनुमा घर में लगी आग में 2 लाख की संपति खाक

इसलामपुर (नालंदा दर्पण)। खुदागंज थाना क्षेत्र के पीरबिगहा गांव में आग लगने से अनाज सहित लाखों की संपति नुकसान हो गया है।

पीड़ित नौलेश प्रसाद और अमलेश प्रसाद के झोपड़ीनुमा मकान में आग लगने से काफी समान जलकर नुकसान हो गया है।

अमलेश प्रसाद ने बताया कि इस घटना में अनाज, कपड़ा आदि समान सहित लगभग 80 हजार रुपए की संपति जलकर नुकसान हो गया है।

वहीं नौलेश प्रसाद ने बताया कि अनाज, कपड़ा, खेत पटवन के लिए रखा प्लास्टिक का पाइप, पंखा, घरेलू सामाग्री सहित लगभग 1 लाख की संपति जलकर बर्बाद हो गया है।

आग लगने का कारण पता नहीं चल सका है। लगी आग पर दमकल से काबू पाया गया है। दमकलकर्मी धीरज कुमार ने बताया कि ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया है।

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (mukesh bhartiy) पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।