कैंसर से हुई आर्मी जवान मौत, शव यात्रा में उमड़ पड़ा राजगीर

राजगीर (नालंदा दर्पण)। पर्यटक शहर राजगीर के अशोक नगर निवासी आर्मी हवलदार राजीव कुमार ( उम्र 39 वर्ष) की सशस्त्र सलामी बाद राजगीर के मुक्तिधाम में आर्मी सम्मान के साथ अंत्येष्टि शनिवार को किया गया। नई दिल्ली के आर्मी हॉस्पिटल में आर्मी जवान ने आखिरी सांस ली थी। उन्हें पहले ट्यूमर और बाद में कैंसर की शिकायत थी।

इस मौके पर सांसद कौशलेन्द्र कुमार, नगर परिषद की मुख्य पार्षद जीरो देवी, थानाध्यक्ष चन्द्रभानु, महाबोधि कॉलेज के प्राचार्य डॉ अरविन्द कुमार, गया आर्मी हेडक्वार्टर के सूबेदार जसपाल सिंह और लोकनाथ सिंह, वरीय वार्ड पार्षद मीरा कुमारी, कविता कुमारी, डॉ प्रवीण कुमार, वीरेन्द्र कुमार प्रियदर्शी एवं अन्य हजारों लोग उपस्थित थे।

शहीद जवान की पत्नी, सांसद, मुख्य पार्षद और आर्मी सूबेदार द्वारा पुष्प चक्र अर्पित कर नम आँखों से उन्हें श्रद्धांजलि और अंतिम विदाई दी गयी। आर्मी जवान के अंतिम शव यात्रा में आर्मी पदाधिकारी, जवानों, स्थानीय पुलिस के अलावे शहर के दर्जनों जनप्रतिनिधि और हजारों नागरिक शामिल हुए। सैकड़ों की संख्या में तिरंगा थामे नौजवानों द्वारा राजीव कुमार अमर रहे के गगनभेदी नारे लगाये गये।

पर्यटक शहर राजगीर के अशोक नगर निवासी चन्देश्वर प्रसाद के छोटे पुत्र राजीव कुमार अम्बाला आर्मी हेडक्वार्टर में हवलदार के पद पर पद स्थापित थे। 2006 में उनकी आर्मी में नियुक्ति हुई थी।

वह अपने पीछे पत्नी गुड़िया कुमारी, पुत्री इस्का कुमारी और पांच वर्षीय पुत्र अरण कुमार को छोड़ गये हैं। हवलदार राजीव कुमार की पत्नी, बेटी, बहन, भाभी एवं अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मृतक जवान आर्मी के जाने-माने बॉक्सर खिलाड़ी थे। कबड्डी का भी उन्हें शौक था।

आर्मी जवान के मंझले भाई मनोज कुमार राजू बताते हैं कि वह चार भाई हैं। उनमें राजीव कुमार सबसे छोटा भाई था। उससे बड़ा यानि संझला भाई राजेश कुमार बीएसएफ का जवान है। वह भारत बंगलादेश के कोलकाता बोर्डर के श्रीकृष्ण नगर सेक्टर में तैनात हैं।

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=dVS3WjUDo_Y[/embedyt]

राजगीर-बिहारशरीफ मार्ग पर महिला की गला रेतकर निर्मम हत्या

नालंदा में BSEB की बड़ी कार्रवाई, 36 हाई स्कूल की मान्यता रद्द

मंत्री श्रवण कुमार के घर में सरकारी योजनाओं की लूट का आलम देखिए

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=eTt1BeTDOt0[/embedyt]

नगरनौसा हाई स्कूल के मैदान में प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

नालंदा टोल पलाजा के पास अज्ञात वाहन ने 2 बाइक सवार को रौंदा, 2 की मौत, 3 गंभीर

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker