दीपनगर (नालंदा दर्पण)। राष्ट्रीय राजमार्ग के राजगीर-बिहारशरीफ मुख्य सड़क में सृजन कोल्ड स्टोरेज के समीप बीती देर संध्या एक महिला को धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। मृतका दीपनगर बाजार निवासी स्वर्गीय राजा महतो की 55 वर्षीया पत्नी सुदमिया देवी है।
मृतका के बेटे ने बताया कि उसकी मां दोपहर में सृजन कोल्ड स्टोरेज के समीप खेत में काम करने गई थी। जब देर शाम को वह घर नहीं लौटी तो खोजबीन शुरू कर दिए। इसके बावजूद कहीं पता नहीं चला। इसी बीच खेत के नजदीक जाकर देखा तो एक जगह मसूर की फसल की ढेर रखा हुआ था, जिसे हटाकर देखा तो मां का शव खून से लथपथ मिला। जिसके बाद दीपनगर थाने की पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बिहारशरीफ भेज दी। हत्या किन कारणों से की गई है। यह स्पष्ट नहीं हो सका है। जिस प्रकार से बदमाशों ने हत्या की घटना को अंजाम दिया है, वह पूरी तरह से सुनियोजित दिखती है। अंधेरा और एकांत का फायदा उठाकर बदमाशों ने गला रेत कर हत्या कर दी है।
दीपनगर थानाध्यक्ष नारद मुनि सिंह ने बताया कि परिजनों की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और खून से लथपथ महिला की लाश को बरामद की। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। हत्या के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस जुट गई है।
[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=dVS3WjUDo_Y[/embedyt]
नालंदा में BSEB की बड़ी कार्रवाई, 36 हाई स्कूल की मान्यता रद्द
मंत्री श्रवण कुमार के घर में सरकारी योजनाओं की लूट का आलम देखिए
नगरनौसा हाई स्कूल के मैदान में प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन
[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=eTt1BeTDOt0[/embedyt]
नालंदा टोल पलाजा के पास अज्ञात वाहन ने 2 बाइक सवार को रौंदा, 2 की मौत, 3 गंभीर
बिहारशरीफ श्रम कल्याण केंद्र में पास पुलिस ने एक महिला चोर को मॉबलींचींग से बचाया
Comments are closed.