नालंदा दर्पण डेस्क। जिला उत्पाद विभाग की टीम ने लहेरी और सोहसराय थाना की पुलिस के साथ मिलकर बिहारशरीफ नगर के बड़ी पहाड़ी इलाके में व्यापक सर्च अभियान चलाया।
इस दौरान बड़ी पहाड़ी हिरण्य पर्वत की तलाशी लेकर शराब के धंधेबाजों की खोज की और कई घरों में छापेमारी की गयी। जिसमें 4 धंधेबाज और 25 शराबियों को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान 18 लीटर चुलौआ शराब भी बरामद हुई और 3200 लीटर अर्धनिर्मित शराब को नष्ट किया गया।
उत्पाद अधीक्षक उमाशंकर प्रसाद के अनुसार बड़ी पहाड़ी, छोटी पहाड़ी, मंसूर नगर मोहल्ला समेत हिरण्य पर्वत पर सघन छापेमारी की गयी। इस छापेमारी में सोहसराय थानाध्यक्ष राजमणि सिंह, लहेरी थानाध्यक्ष दीपक कुमार के साथ भारी संख्या में पुलिस के जवान शामिल थे।
[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=3iKe5ouuAVU[/embedyt]
[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=6IF14ZOEFE4[/embedyt]
[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=_qyNXVknsp8[/embedyt]
[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=RWXP8eD4Wtk[/embedyt]
[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=HRwCrfG3S3U[/embedyt]
[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=d9bW2CBZ_Uw[/embedyt]
- सोहसराय थानेदार का वायरल हुआ भरी भीड़ में गाली-गलौज करता वीडियो
- BPSC टीचर्स को यूं टॉर्च की रौशनी में अपना लेक्चर झाड़ गए KK पाठक
- जानें राजगीर के लिए क्यों खास है वर्ष 2024 ?
- अंग्रेजी शराब कारोबार में संलिप्त अजीबोगरीब गिरोह का भंडाफोड़
- कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की छात्रा के हत्यारोपी के खिलाफ स्पीडी ट्रायल की मांग