अन्य
    Saturday, July 27, 2024
    अन्य

      जानें राजगीर में कैसे धराया झारखंड का कुख्यात अखिलेश गैंग का शार्प शूटर

      नालंदा दर्पण डेस्क। झारखंड का कुख्यात अपराधी अखिलेश सिंह गैंग का इनामी शार्प शूटर हरीश कुमार को जमशेदपुर पुलिस की स्पेशल टीम द्वारा राजगीर में गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने हरीश के पास से तीन मोबाइल भी बरामद किया है। यह गिरफ्तारी सीताराम डेरा थाना पुलिस द्वारा की गयी है।

      हरीश कुमार एक मोस्ट वांटेड इनामी शार्प शूटर है। वह दो दिनों से राजगीर में रह रहा था। राजगीर पुलिस के सहयोग से हरीश कुमार को गिरफ्तार किया गया। राजगीर पुलिस ने उस इनामी अपराधी को गिरफ्तार कर झारखंड पुलिस को सौंप दिया। सीताराम डेरा थाने के एसआइ अभिनंदन कुमार कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में गिरफ्तार अपराधी हरीश कुमार को अपने साथ जमशेदपुर ले गए।

      पुलिस के अनुसार गिरफ्तार हरीश कुमार से अमरनाथ सिंह के अलावा उनके गिरोह के रंजीत सरदार और प्रदीप सिंह हत्याकांड में पूछताछ कर रही है। पुलिस हरीश और गणेश सिंह संबंधों का भी पता लगा रही है। पुलिस के अनुसार हरीश मानगो के गैंगस्टर गणेश सिंह के लिए भी शूटर का काम करता था।

      हरीश के पास से बरामद मोबाइल की कॉल हिस्ट्री की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है। हरीश के पकड़े जाने से उसके गिरोह के सदस्यों के अलावा कई सफेदपोश लोगों में भी हड़कंप मचा है। वह अपने परिवार के साथ राजगीर घूमने आया था। वह मूलतः बिहार के भोजपुर (आरा) जिला के संदेश थानान्तर्गत  नशरथपुर गांव का का रहने वाला है।

      पुलिस सूत्रों के अनुसार हरीश कुमार पर जमशेदपुर के अलग-अलग थानों में 16  मामले दर्ज हैं। झारखंड सरकार के गृह विभाग द्वारा उस पर 40 हजार रुपये के इनाम की घोषणा कर रखी है।

      पुलिस के अनुसार गिरफ्तार हरीश कुमार गैंगस्टर अखिलेश सिंह गिरोह का शार्प शूटर है। वह उपेंद्र सिंह हत्याकांड में फरार चल रहा था। इसके अलावा भुइयांडीह नितिबाग गैंगवार, ठेकेदार से रंगदारी, जेल में मोबाइल बरामद, जेल में कैदियों से मारपीट आदि में वह फरार चल रहा था। कोर्ट से हरीश के खिलाफ वारंट निर्गत है। उस पर शहर के कारोबारियों से फोन कर रंगदारी मांगने का भी गंभीर आरोप है।

      [embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=RWXP8eD4Wtk[/embedyt]

      [embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=HRwCrfG3S3U[/embedyt]

      [embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=d9bW2CBZ_Uw[/embedyt]

      [embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=Z0dvf0W_nzU[/embedyt]

      [embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=3iKe5ouuAVU[/embedyt]

      संबंधित खबर

      error: Content is protected !!