नालंदाराजनीतिहिलसा

नाई संघ ट्रेड यूनियन का सीएम से माँग, एकंगरसराय चौराहा पर लगवाएं स्व. ठाकुर की प्रतिमा

इसलामपुर (नालंदा दर्पण)। अखिल भारतीय नाई संघ ट्रेड यूनियन की ओर से शहर के जेठू कुआँ के पास समुदाय भवन में जदयू जिलाध्यक्ष सियाशरण ठाकुर के निधन पर शोक सभा का आयोजन किया। जिसमें दो मिनट का मौन रखकर उनके आत्मा की शांति के लिए इश्वर से प्रार्थना की।

इस दौरान संघ अध्यक्ष पवन शर्मा ने स्व. ठाकुर की निधन पर सीएम द्वारा श्रद्धांजलि दी जाने पर अभार प्रकट किया और सीएम से स्व. ठाकुर का प्रतिमा एंकगरसराय चौराहा पर लगवाने के साथ उनके परिवार को रोजगार देकर सुरक्षा मुहैया करवाने का मांग किया है।

वहीं समाजिक कार्यकर्ता डा. यमुना शर्मा ने कहा कि स्व ठाकुर का निधन होने से आपुर्णिय क्षति हुआ है। इसकी भरपाई नही किया जा सकता है। स्व. ठाकुर संघर्षशील, कर्मठ व इमानदार, नेता के साथ नाई समाज के रीढ थे। इनके निधन से समाज का काफी नुकसान हुआ है।

इस मौके पर दिनेश शर्मा, डा. राजा ठाकुर, ववलु ठाकुर, मिथलेश शर्मा, संजय ठाकुर, विनोद शर्मा, मंटू कुमार, मिथलेश शर्मा, अखिलेश शर्मा, विरजु शर्मा, त्रिपुरी शर्मा, जितेंद्र शर्मा, ववी शर्मा, नीरज शर्मा, महेश शर्मा, मुन्ना शर्मा, कृष्णा ठाकुर आदि मौजूद थे।

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (mukesh bhartiy) पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।