प्रखंड प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को BDO ने किया खारिज, लगे गंभीर आरोप

रहुई (नालंदा दर्पण)। रहुई प्रखंड विकास पदाधिकारी ने प्रखंड प्रमुख के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। वहीं इससे नाराज पंचायत समिति सदस्यों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी पर नियमावली का उलंघन करते हुए मनमानी बरतने का आरोप लगाया है।

रहुई प्रखंड विकास पदाधिकारी 1बताया जाता है कि पिछले दिनों रहुई प्रखंड प्रमुख के खिलाफ नाराज पंचायत समिति सदस्यों के द्वारा अविश्वास प्रस्ताव को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी को हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन सौंपा था।

आज शुक्रवार को उसी अविश्वास प्रस्ताव को लेकर रहुई प्रखंड कार्यालय सभागार में उप प्रमुख और प्रखंड विकास पदाधिकारी की अगुवाई में पंचायत समिति सदस्यों के साथ बैठक की गई।

इस बैठक में काफी गहमागहमी के बीच पक्ष विपक्ष के लोगों ने एक दूसरे के ऊपर कई गंभीर आरोप प्रत्यारोप भी लगाए। अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में कुल 10 पंचायत समिति सदस्य शामिल हुए। वहीं सत्ता पक्ष के पंचायत समिति सदस्य बैठक में शामिल नहीं हुए।

इसी बीच बीडीओ लक्ष्मण कुमार ने प्रखंड प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को लेकर कहा कि अविश्वास मत साबित करने के लिए 11 पंचायत समिति सदस्य चाहिए, लेकिन 10 पंचायत समिति सदस्य ही शामिल हुए। जिसके कारण लाए गए अविश्वास प्रस्ताव खारिज हो गया।

वहीं विपक्षी खेमे के लोगों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी लक्ष्मण कुमार के ऊपर प्रखंड प्रमुख के पक्ष में नियमावली का उल्लंघन करने का गंभीर आरोप लगाया है।

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=i4SISQsM80w[/embedyt]

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=EN33zZE8EYA[/embedyt]

जंगली जानवरों ने हमला कर 40 बकरियों को मौत के घाट उतारा, ग्रामीणों में दहशत

युवक ने नग्न अवस्था में मोबाइल से ऑनलाइन वीडियो दिखाते हुए लगा ली फांसी

सरस्वती पूजा-शबे बारात को लेकर डीएम की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक

बिहारशरीफ सदर अस्पताल में नवजात की मौत मामले में सिविल सर्जन को लगी कड़ी फटकार

रामघाट में उपमुख्यमंत्री एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी का भव्य स्वागत

Show More

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker