आधी आबादीचंडीनालंदाफीचर्डबिग ब्रेकिंगबेनराजगीरसोहसराय

दूल्हे ने मोबाइल पर ऐसा क्या देखा कि शादी करने से ही कर दिया इनकार, दुल्हन के अरमानों पर फिरा पानी

व्हाट्सऐप पर दुल्हन की आपत्तिजनक फोटो भेजे जाने के बाद दूल्हे ने बारात लाने से किया इनकार, पीड़ित पिता थाने के चक्कर काटने को मजबूर

बेन (नालंदा दर्पण)। बेन थाना क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां शादी के दिन से पूर्व दूल्हे के मोबाइल पर एक व्हाट्सऐप मैसेज आया। जिसे देखते हीं उसने बारात ले जाने से हीं इन्कार कर दिया। दूसरी ओर देर रात तक कन्या पक्ष के लोग इंतजार करते रहे। फोन पर बात करने के दौरान दूल्हे ने शादी करने से हीं इन्कार कर दिया।

जानकारी के मुताबिक बिहारशरीफ के मंसूरनगर बड़ी पहाड़ी मुहल्ले के रहने वाले कुणाल कुमार नामक युवक ने युवती की अश्लील फोटो दूल्हे के मोबाइल पर भेजा था। दूसरी ओर पीड़ित पिता ने बेन थाने में कार्रवाई के लिए बुधवार को तहरीर देने आया। जिसे सोहसराय थानें में शिकायत दर्ज कराने को कहा गया।

पीड़ित पिता सोहसराय थानें में शिकायत दर्ज कराने के लिए चक्कर लगा रहा है। ये मामला बेन थाना क्षेत्र के मांड़ी गांव का है। एक व्यक्ति ने अपनी बेटी की शादी जिले के चंडी थाना के मोबारकपुर गांव के रहने वाले युवक राकेश कुमार पिता कारु जमादार के साथ तय की थी।

बुधवार यानि 25 फरवरी को विवाह होना था। कन्यापक्ष ने शादी के लिए सारी तैयारी कर वर पक्ष के स्वागत सत्कार की तैयारियां पूरी कर ली थी। बताया जाता है कि बारात आने के पूर्व हीं वर पक्ष ने कन्या पक्ष के मोबाइल पर बात कर बारात नहीं आने की जानकारी दी।

इस पर पता चला कि बिहारशरीफ के मंसूरनगर के रहने वाले कुणाल नामक युवक ने दुल्हन की आपत्तिजनक फोटो दूल्हे के व्हाट्सऐप पर भेज दी थी। इसके बाद कन्या पक्ष के लोगों ने जब आरोपी युवक के घर शिकायत करने गए तो उसके घरवालों ने भगा दिया और जान से मारने की धमकी दी।

अब पीड़ित पिता ने थाने में तहरीर देने एवं कुणाल कुमार के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने के लिए चक्कर काटता फिर रहा है। स्रोतः नालंदा दर्पण रिपोर्टर रामावतार कुमार

Editor

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय पिछले तीन दशक से राजनीति, प्रशासन, सरकार को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर News Witer Editor सक्रिय हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.