नालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफशिक्षा

आधुनिक सुविधाओं से लैस होगी बिहारशरीफ ई-लाइब्रेरी बिल्डिंग

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। बिहार नगर निगम क्षेत्र के धनेश्वरघाट में इ-लाइब्रेरी बिल्डिंग (जी प्लस 4) का हो रहे निर्माण का जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने निरीक्षण किया। 8.10 करोड़ रुपये की लागत से सभी अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस ई-लाइब्रेरी बिल्डिंग का निर्माण बिहारशरीफ स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है।

इस निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने नगर आयुक्त को निर्देश दिया कि इस ई-लाइब्रेरी बिल्डिंग का निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूर्ण किया जाए, जिससे की स्थानीय जरूरतमंद विद्यार्थी इसका लाभ ले सकें। स्थानीय धनेश्वर घाट स्थित केंद्रीय पुस्तकालय का जीर्णोद्धार कर इ-लाइब्रेरी बनाया जा रहा है।

लड़कों और लड़कियों के लिए अलग व्यवस्थाः इस ई-लाइब्रेरी भवन में लड़कों व लड़कियों के लिए अलग-अलग रीडिंग रूम की व्यवस्था होगी। रीडिंग रूम को पुस्तकों के स्टोर रूम से अलग रखा जायेगा। प्रवेश द्वार पर पाठकों का सामान सुरक्षित जमा करने के लिए लॉकर रूम की भी व्यवस्था की जायेगी।

पुस्तकों की होगी कंप्यूटराइज्ड कैटलॉगिंग: इस पुस्तकालय में उपलब्ध पुस्तकों की कंप्यूटराइज्ड कैटलॉगिंग होगी। पुस्तकों पर यूनिक बार कोड का स्टिकर लगाया जायेगा, जिससे किसी पुस्तक को खोजने में आसानी होगी। पुस्तकालय के लिए अलग से एक वेबसाइट बनायी जायेगी।

इस पुस्तकालय को सेंट्रलाइज्ड लाइब्रेरी सिस्टम की सदस्यता के लिए भी कार्रवाई की जायेगी। पुस्तकालय की किताबों को लंबे समय तक संरक्षित रखने के लिए इसे सॉफ्ट कॉपी में संधारित करने की कार्रवाई की जायेगी। इसके लिए पर्याप्त संख्या में कंप्यूटर लगाये जायेंगे।

दिव्यांग पाठकों के लिए रैंप की व्यवस्था: दिव्यांग पाठकों के लिए नये भवन में रैंप की व्यवस्था की जायेगी। दृष्टि बाधित पाठकों के लिए विशेष रूप से कंप्यूटर आधारित व्यवस्था की जायेगी।

ऑनलाइन बुक ट्रैकिंग सिस्टम से लैस: पुस्तकालय को ई-लाइब्रेरी के रूप में विकसित किया जायेगा, जिसमें ऑनलाइन बुक ट्रैकिंग सिस्टम के साथ-साथ ऑनलाइन सदस्यता प्रणाली भी विकसित की जायेगी। पुस्तकालय में सीसीटीवी कैमरा पर्याप्त संख्या में लगाये जायेंगे।

इस अवसर पर नगर आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।

बदमाश युवाओं में फैशन बना हथियार लहराते वीडियो वायरल

तिलक समारोह में डीजे बजाना पड़ा महंगा, प्राथमिकी दर्ज

नालंदा में 99 बदमाशों पर लगाया गया CCA, दर्जन भर हुए जिला बदर

गर्मियों की छुट्टी में चालू रहेगा मिशन दक्ष और मध्याह्न भोजन

अभिभावकों का शॉपिंग मॉल बना बिहारशरीफ का RPS स्कूल

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.