अपराधगाँव-जवारनालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफ

बदमाश युवाओं में फैशन बना हथियार लहराते वीडियो वायरल

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। इन दिनों पूरे नालंदा जिले में हथियार लहराते हुए बदमाश युवकों का वीडियो वायरल आम फैशन बन गया है। लगता है कि पुलिस की कार्रवाई भी उनके लिए कोई मायने नहीं रखते।

एक ऐसा ही वायरल वीडियो वेना थाना अंतर्गत चुरावन बिगहा गांव का सामने आया है। यहां के युवकों का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में साफ दिख रहा है कि चार-पांच लड़के एक ही कमरे में शराब और सिगरेट का धुआं उड़ाते हुए हथियार दिखा रहे हैं। यह वीडियो एक सप्ताह पहले का बताया जाता है।

वायरल वीडियो में दिख रहा है कि एक युवक अर्धनग्न हालत में हाथ में पिस्टल लिए किसी से वीडियो कॉलिंग कर बात कर रहा है। युवक के एक हाथ में मोबाइल तो दूसरे हाथ से सिगरेट का कस ले रहा है। कमरे में मौजूद युवक बारी-बारी से हाथ में पिस्तौल लेकर वीडियो कॉल कर किसी को दिखा रहा है।

वायरल वीडियो देखने से पता चलता है कि सभी युवक किसी अपराधी गिरोह के हैं। वीडियो कॉल करके आम लोगों को हथियार का भय दिखाकर अपना वर्चस्व बना रहे हैं। हाथ में पिस्टल लिए हुए युवक किसी को बात नहीं मानने पर जान मारने की धमकी दे रहे हैं, तो किसी से पैसे की डिमांड करने में लगे हुए हैं।

हालांकि इस वायरल वीडियो के सामने आते ही पुलिस जांच में जुट गई है। बिहारशरीफ सदर डीएसपी-2 ने वीडियो की सत्यता की जांच करने का आदेश वेना थानाध्यक्ष को दिया है।

तिलक समारोह में डीजे बजाना पड़ा महंगा, प्राथमिकी दर्ज

नालंदा में 99 बदमाशों पर लगाया गया CCA, दर्जन भर हुए जिला बदर

गर्मियों की छुट्टी में चालू रहेगा मिशन दक्ष और मध्याह्न भोजन

अभिभावकों का शॉपिंग मॉल बना बिहारशरीफ का RPS स्कूल

अतंर्राष्ट्रीय पर्यटन नगर राजगीर की बड़ी मुसीबत बने फुटपाथी दुकानदार

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (mukesh bhartiy) पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.