अपराधबिग ब्रेकिंगराजगीर

नहीं थम रहा बेन प्रखंड कार्यालय परिसर से बाइक चोरी का सिलसिला

बेन (नालंदा दर्पण)। बेन प्रखंड कार्यालय आए व्यक्तियों के मोटरसाइकिल चोरी का सिलसिला लगातार जारी है। थाना से महज सौ कदम पर प्रखंड, अस्पताल, मनरेगा, बीआरसी, सर्वे व अन्य कार्यालय स्थित है। कभी अस्पताल तो कभी प्रखंड कार्यालय परिसर से चोर बाईक उड़ा ले जा रहे हैं।

आज सोमवार को एकंगरसराय थाना क्षेत्र के महमदपुर बरसीमा गांव निवासी प्रवेन्द्र कुमार अपनी मोटरसाइकिल पैशन प्रो BR 21S 8779 से बेन प्रखंड के सर्वे कार्यालय आए थे। कार्यालय के मुख्य द्वार के आगे बाईक खड़ी कर कार्यालय के अन्दर गये। कुछ देर बाद कार्यालय से बाहर निकलने पर पाया कि बाईक गायब है।

बता दें कि इसके पूर्व भी अस्पताल परिसर एवं प्रखंड परिसर से चार-पांच मोटरसाइकिल चोरी हो चुकी है। सूत्रों की मानें तो अक्सर प्रखंड परिसर से दिन के उजाले में मोटरसाइकिल की चोरी की घटना हो जा रही है। जो एक गंभीर मामला है और सुरक्षा व्यवस्था पर लोग सवाल खड़े कर रहे हैं।

फिर भी प्रखंड प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कोई कदम नहीं उठाए जाते। घटना के एक दो दिन तक चर्चा का बाजार गर्म रहता है।

इस संबंध में पीड़ित प्रवेन्द्र कुमार ने बताया कि अगल-वगल काफी खोजबीन की। पता नहीं चलने पर थाना में आवेदन देकर कारवाई की गुहार लगाई है।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »