अपराधबिग ब्रेकिंगहिलसा

बकरी चोरी का आरोप लगाकर युवक की पीटकर हुई हत्या मामले 4 नामजद, 3 गिरफ्तार

इसलामपुर (नालंदा दर्पण) । इसलामपुर नगर परिषद के लोहार टोली मुहल्ला की खुशबू देवी ने थाना में चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

दर्ज प्राथमिकी में आरोप है कि उसका पति उपेंद्र दास को दो बदमाश घर सें बुलाकर ले गया और अपने सहयोगी के साथ मारपीट कर हत्या कर मृत अवस्था में मरा हुआ घर के पास गली में शव को छोड़कर चलते बने।  जब नजर पड़ा, तब देखा कि पति मृत है और  जमीन पर खून गिरा पड़ा है।

मृतक के पत्नी के द्वारा चार लोगों के खिलाफ थाना में दर्ज प्राथमिकी मामले में इसलामपुर थाना पुलिस ने बताया कि इस मामले के तीन आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। अन्य आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए सघन छापेमारी की जा रही है।

Mukesh Bhartiy

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »