भाजपा कार्यकर्ताओं ने उपराष्ट्रपति की मिमिक्री करने वाले टीएमसी सांसद का पुतला फूंका

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। संसद भवन के बाहर निलंबित टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी के द्वारा उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का मिमिक्री करने का मामला अब राजनीतिक तूल पकड़ लिया है।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने आज बिहार शरीफ के अस्पताल चौराहा पर टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी का पुतला फूंका और उन्हें संसद से बर्खास्त करने की मांग की।

दरअसल टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी के द्वारा सदन के बाहर देश का सर्वोच्च पद पर बैठे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का मिमिक्री किया था और जिसका वीडियो कांग्रेस नेता राहुल गांधी के द्वारा बनाया गया था।

किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव ने कहा कि देश के संसद भवन में टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी के द्वारा उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़ के विरुद्ध, जो अमार्यादित टिप्पणी किया था। उसी के विरोध में आज भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा टीएमसी सांसद का पुतला दहन कर उन्हें बर्खास्त करने की मांग की गई है।

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=y48YpcRyvTI[/embedyt]

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=e4IWV9sYu7k[/embedyt]

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=ZwIy65Cxag0[/embedyt]

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker