अपराधनालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफ

बहन के घर से भाई अचानक लापता, परिजनों ने जताई अपहरण की आशंका, मामला सोहसराय थाना का

इसलामपुर (नालंदा दर्पण)। इसलामपुर थाना के वेले गांव के राजकिशोर प्रसाद के पुत्र अमीत कुमार 23 वर्षीय अपनी बहन के घर गया था। वहां से अमीत कुमार का अचानक गायब हो जाने का मामला प्रकाश में आया है।

परिजनों ने बताया कि अमित पढाई कर प्रतियोगिता की परीक्षा की तैयारी कर रहा था और कुछ दिन पहले अमीत अपने बहन के घर बिहार शरीफ के आशानगर गया था। वहां पर रहकर भी नौकरी पाने की उद्घेश्य से तैयारी में लगा था। लेकिन 27 फरवरी को सुबह घर से दौड़ने के लिए बाहर निकला था। परंतु वापस नहीं लौटने पर बहन प्रिया कुमारी ने सोहसराय थाना में सुचना दर्ज करवाई है।

पांच दिन बीत जाने के बाद भी गायब अमित का सुराग नहीं मिलने से परिजनों के बीच अफरातफरी की स्थिति बनी हुई है। परिजनों ने अमित का अपहरण की जाने की आशंका व्यक्त कर कर रहे हैं।

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (mukesh bhartiy) पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।