नगरनौसा शिक्षक हत्याकांड को लेकर बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ का कैंडल मार्च

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। बीते 23 फरवरी को नगरनौसा थाना क्षेत्र अंतर्गत खजुरिया बिगहा गांव के पास अज्ञात अपराधियों ने मध्य विद्यालय दीरीपर में पदस्थापित शिक्षक पुरुषोत्तम कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

इस हत्या की गूंज अब राजनीतिक गलियारों में गूंजने लगी है और बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ को महागठबंधन दल का साथ भी मिल चुका है। शिक्षक की गोली मारकर हत्या मामले में अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं करने के करण संघ में काफी आक्रोश देखा जा रहा है।

इसी कड़ी में बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के द्वारा आज बुधवार को बिहारशरीफ अस्पताल चौराहा से कैंडल मार्च निकालकर अपना विरोध प्रकट किया।

इस मौके पर शिक्षक संघ प्रदेश संयोजक भारतेंदु कुमार प्रदेश ने कहा कि शिक्षक की गोली मारकर हत्या मामले में अभी तक पुलिस के तरफ से किसी की गिरफ्तारी नहीं की गई है। जिसके कारण जिले के सभी शिक्षकों में काफी रोष देखा है।

उन्होंने कहा कि सीएम नीतीश कुमार के गृह जिले में लगातार शिक्षक अपराधियों के गोली के शिकार हो रहे हैं। जिससे शिक्षक एवं शिक्षक के परिजन काफी दहशत में जीने को मजबूर है।

मौके पर संघ के अध्यक्ष डॉक्टर विनायक लोहनी ने कहा कि शिक्षक संगठन पुलिस-प्रशासन से शिक्षक पुरुषोत्तम कुमार की हत्यारों को तत्काल गिरफ्तार कर फांसी की सजा देने की मांग करती है। अन्यथा सभी शिक्षक संघ उग्र आंदोलन करने को बाध्य हो जाएंगे जिसकी जवाबदेही जिला पुलिस-प्रशासन की होगी।

नालंदा टोल पलाजा के पास अज्ञात वाहन ने 2 बाइक सवार को रौंदा, 2 की मौत, 3 गंभीर

बिहारशरीफ श्रम कल्याण केंद्र में पास पुलिस ने एक महिला चोर को मॉबलींचींग से बचाया

CM नीतीश कुमार की घोषणा बाद ACS केके पाठक का आदेश बना अबूझ पहेली

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=4tcGVjYlHVc[/embedyt]

तेल्हाड़ा पुलिस ने देशी कट्टा और कारतूस के साथ एक अपराधी को पकड़ा

प्रखंड प्रमुख ने नगरनौसा मिडिल स्कूल का किया निरीक्षण

Show More

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker