Home चंडी चंडी नगर पंचायत: विकास की नई उड़ान, आय 2 करोड़, बजट 80.22...

चंडी नगर पंचायत: विकास की नई उड़ान, आय 2 करोड़, बजट 80.22 करोड़ !

Chandi Nagar Panchayat New flight of development, income 2 crores, budget 80.22 crores!
Chandi Nagar Panchayat New flight of development, income 2 crores, budget 80.22 crores!

चंडी (नालंदा दर्पण)। चंडी नगर पंचायत कार्यालय में हाल ही में आयोजित बोर्ड की बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट पर गहन चर्चा हुई। इस बैठक में नगर के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए 80 करोड़ 22 लाख रुपये के बजट को सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई।

यह बजट पिछले वर्ष के 61 करोड़ 5 लाख रुपये के बजट से करीब 19 करोड़ रुपये अधिक है, जो नगर पंचायत के विकास के प्रति प्रशासन की बढ़ती प्रतिबद्धता को दर्शाता है। बजट में विभिन्न विकास कार्यों के लिए धनराशि का आवंटन इस प्रकार किया गया है-

स्वच्छता: 3 करोड़ रुपये।

भवन निर्माण: 6 करोड़ 50 लाख रुपये।

पब्लिक शौचालय: 14 लाख रुपये।

कम्युनिटी शौचालय: 54 लाख रुपये।

डीलक्स शौचालय: 55 लाख रुपये।

वेंडिंग जोन: 1 करोड़ रुपये।

सड़क निर्माण: 5 करोड़ 40 लाख रुपये।

सीवरेज नाला: 8 करोड़ रुपये।

बोरवेल: 1 करोड़ 10 लाख रुपये।

जलापूर्ति (जलनल): 3 करोड़ रुपये।

प्रकाश व्यवस्था: 2 करोड़ 50 लाख रुपये।

कचरा रिसाइक्लिंग: 2 करोड़ रुपये।

डस्टबिन: 1 करोड़ रुपये।

डंपिंग यार्ड: 13 लाख 50 हजार रुपये।

पैसेंजर शेड: 55 लाख रुपये।

छठ घाट: 1 करोड़ रुपये।

आवास योजना: 12 करोड़ 50 लाख रुपये।

कबीर अंत्येष्टि: 27 लाख 50 हजार रुपये।

चंडी नगर पंचायत ने इसके अलावा मरम्मत कार्यों के लिए भी अलग से धनराशि आवंटित की गई है-

पेयजल आपूर्ति मरम्मत: 1 करोड़ 25 लाख रुपये।

सीवरेज एवं ड्रेनेज मरम्मत: 2 करोड़ 50 लाख रुपये।

पुल-पुलिया मरम्मत: 45 लाख रुपये।

सड़क मरम्मत: 1 करोड़ 55 लाख रुपये।

प्रकाश मरम्मत: 10 लाख 50 हजार रुपये।

चंडी नगर पंचायत ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए अपनी आय का लक्ष्य 2 करोड़ रुपये निर्धारित किया है। इस आय के स्रोतों का विवरण इस प्रकार है-

होल्डिंग टैक्स: 60 लाख रुपये।

विज्ञापन: 2 लाख रुपये।

स्टांप शुल्क: 80 लाख रुपये।

प्रोफेशनल टैक्स: 16 लाख 50 हजार रुपये।

स्टैंड बंदोवस्ती: 38 लाख रुपये।

सफाई कर: 5 लाख 50 हजार रुपये।

बता दें कि पिछले वित्तीय वर्ष में चंडी नगर पंचायत का बजट 61 करोड़ 5 लाख रुपये था। सरकार ने 9 महीनों में 4 करोड़ रुपये की सहायता प्रदान की थी। जिसमें से 3 करोड़ 62 लाख रुपये विकास कार्यों पर खर्च किए गए। इस बार बजट में हुई बढ़ोतरी और विभिन्न क्षेत्रों में आवंटित धनराशि से नगर पंचायत के विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है।

बहरहाल इस वर्ष बजट के माध्यम से चंडी नगर पंचायत ने स्वच्छता, बुनियादी ढांचे, आवास और जल प्रबंधन जैसे प्रमुख क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया है। लोगों का मानना है कि यह बजट न केवल नगर की मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करेगा, बल्कि जीवन स्तर को बेहतर बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। हालांकि आय का लक्ष्य 2 करोड़ रुपये होने के बावजूद 80.22 करोड़ रुपये का खर्च बजट सरकारी अनुदान और अन्य संसाधनों पर निर्भरता को दर्शाता है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version