सांप काटने से बच्चा की मौत, डायन बता दादी को पीटा, हालत गंभीर

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। नालंदा जिले में अंधविश्वास के कारण एक हृदयविदारक घटना घटी है। यहां एक महिला को डायन बताकर बुरी तरह पीटा गया। घटना हरनौत प्रखंड के चेरो ओपी थाना क्षेत्र अंतर्गत नेमचंदबाग गांव की है। यहां सांप के काटने से एक बच्चे की मौत हो गई थी। इस दुखद घटना के बाद गांव के कुछ लोगों ने आरोप लगाया कि बच्चे की मौत के पीछे गांव की एक बुजुर्ग महिला का हाथ है। उसने ही सांप को भेजा है। जिसके काटने से बच्चा की मौत हुई है। 

दरअसल, बीती रात जहरीले सांप के काटने से सबूजा देवी के पोते की मौत हो गई थी। इस घटना से दुखी परिवार और गांव के कुछ लोगों ने अंधविश्वास में आकर महिला को इस त्रासदी का जिम्मेदार ठहराया। उनका दावा था कि बच्चे को काटने वाला सांप उसी महिला द्वारा भेजा गया था। गुस्साए लोगों ने महिला पर हमला कर दिया और उसे बेरहमी से पीटा। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

पीड़ित महिला के पति रामबालक मांझी ने बताया कि उनके पोते की मौत के बाद परिवार के सदस्यों ने ही महिला पर डायन का आरोप लगाकर उसे पीटा। घायल महिला को तुरंत कल्याण बिगहा रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। इस घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि के सहयोग से पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

चेरो ओपी थाना पुलिस को अनुसार यह मामला अंधविश्वास के चलते हुई हिंसा का है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और महिला को न्याय दिलाने के लिए हम पूरी कोशिश करेंगे।

इस घटना ने एक बार फिर से समाज में अंधविश्वास और कुप्रथाओं की गहरी जड़ों को उजागर किया है। बिहार और देश के अन्य हिस्सों में डायन बताकर महिलाओं पर हिंसा के कई मामले सामने आते रहे हैं। समाज में जागरूकता की कमी और अशिक्षा के कारण कई निर्दोष महिलाएं इस तरह की हिंसा का शिकार बनती हैं।

स्थानीय प्रशासन से उम्मीद है कि वे इस तरह की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए कड़े कदम उठाएंगे और लोगों को जागरूक करेंगे। ताकि भविष्य में कोई और महिला इस तरह के अत्याचार का शिकार न हो।

[web_stories title=”true” excerpt=”false” author=”true” date=”false” archive_link=”true” archive_link_label=”” circle_size=”150″ sharp_corners=”false” image_alignment=”left” number_of_columns=”1″ number_of_stories=”4″ order=”DESC” orderby=”post_title” view=”carousel” /]

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker