नालंदाबिग ब्रेकिंगराजनीतिहिलसा

सशक्त स्थाई समिति की बैठक में नोकझोंक, कार्यपालक को दी जान मारने की धमकी

इसलामपुर (नालंदा दर्पण)। स्थानीय इसलामपुर नगर परिषद कार्यालय में सशक्त स्थाई समिति की बैठक का आयोजन किया गया था। जिसमें जमकर नोंक झोंक हुई। कार्यपालक को जान मारने की धमकी तक दे दी गई।

Clashes in the meeting of the strong standing committee threatening to kill the executive 1

अध्यक्षा किरण देवी ने बताया कि नियमानुसार बैठक का कार्य किया जा रहा था। इस दौरान कुछ अन्य पार्षद पहुंचे और नोक झोक करने लगे। विरोध करने पर रजिस्टर जबरन छीनने लगे। इस दौरान रजिस्टर हल्का क्षतिग्रस्त हो गया। इसकी सूचना प्रशासन को दिया गया। प्रशासन के पहुंचने के बाद मामला शांत हुआ।

इधर कार्यपालक राज साहिल ने बताया कि मुझ पर भी पक्षपात करने का आरोप लगाते हुए अभद्र व्यवहार कर जान मारने का धमकी दिया गया। मौके पर सीओ अनुज कुमार और थानाध्यक्ष एवं पुलिस बल मौजूद थे।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »