मनरेगा-शिक्षा विभाग के अभिसरण से 49 स्कूलों की चहारदीवारी निर्माण कार्य शुरु

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण डेस्क)। नालंदा जिला में मनरेगा एवं शिक्षा विभाग के अभिसरण से 49 विद्यालयों की चहारदीवारी के निर्माण कार्य का आज शिलान्यास किया गया। इनमें 32 प्राथमिक विद्यालय,13 मध्य विद्यालय एवं 4 प्राथमिक विद्यालय शामिल हैं।

बता दें कि शुक्रवार को जिलाधिकारी ने उप विकास आयुक्त, मनरेगा प्रोग्राम पदाधिकारी, संबंधित विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, संबंधित पंचायतों के मुखियागण, पंचायत समिति सदस्य एवं अंचलाधिकारियों के साथ बैठक कर इसकी समीक्षा की थी तथा निर्माण कार्य अविलम्ब प्रारंभ कर पूरा कराने का निदेश दिया था।

इन 49 विद्यालयों की चहारदीवारी निर्माण कार्य 244.41 लाख रुपये की लागत से कराया जा रहा है। इसमें से मनरेगा योजना से 186.31 लाख रुपये तथा शिक्षा विभाग से 58.10 लाख रुपये की राशि व्यय की जा रही है।

विगत दो वर्षों में मनरेगा के माध्यम से नालंदा जिला में  65 विद्यालयों का चहारदीवारी निर्माण, 44 विद्यालयों में किचेन शेड का निर्माण/मरम्मती कार्य तथा 26 विद्यालयों में खेल मैदान का निर्माण 686.66 लाख रुपये की लागत से कराया गया है।

इसके साथ ही आने वाले समय के लिये 218 प्राथमिक विद्यालय,183 मध्य विद्यालय एवं 41 उच्च विद्यालय के चहारदीवारी निर्माण, 274 विद्यालयों में किचेन शेड निर्माण/मरम्मती तथा 195 विद्यालयों में खेल मैदान/मनरेगा पार्क के निर्माण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker